{"_id":"9d55d7a891c5771744d81855622dfd75","slug":"1100-new-teachers-will-get-joining-letter-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 107 सरकारी स्कूलों में अगले हफ्ते तक करीब 1100 नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। यूटी का शिक्षा विभाग आजकल नए शिक्षकों के नियुक्ति पत्र तैयार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी के कड़े आदेश के बाद यूटी प्रशासन के एडवाइजर विजय कुमार देव ने 15 अगस्त तक ज्वाइनिंग कराने के लिए शिक्षा सचिव को आदेश दिया था। लेकिन कैट में शिक्षकों का मामला होने के कारण नियुक्ति में थोड़ी देर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बुधवार को कैट ने भी शिक्षकों के एक मामले में शिक्षा विभाग को स्पोर्ट्स कोटे की सीटों पर भी नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दे दिए हैं।
1130 शिक्षकों की होगी नियुक्ति: शिक्षा विभाग में करीब 6 महीने से एनटीटी,जेबीटी और टीजीटी के 1130 शिक्षकों की भर्ती का मामला लटका हुआ है। सूत्रों के अनुसार जिन शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोई कोर्ट केस या किसी तरह की आपत्ति नहीं होगी उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग एनटीटी के 103,जेबीटी के 498 और टीजीटी के 548 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
फटकार पड़ी तो फटाफट हुआ मेडिकल: शिक्षा विभाग ने विभिन्न विषयों में मेरिट के आधार पर कैंडिडेट्स को मेडिकल के लिए लेटर जारी किया था। मेडिकल के लिए तीन से चार महीने वेटिंग दी गई थी। शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह के कड़े आदेशों के बाद डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस ने एक हफ्ते के भीतर सभी कैंडिडेट्स का मेडिकल करवा दिया गया। 12 अगस्त तक सभी योग्य कैंडिडेट्स का मेडिकल करा दिया गया है। पहले सिर्फ सेक्टर-16 गवर्नमेंट हास्पिटल में मेडिकल होना था, लेकिन बाद में मनीमाजरा, सेक्टर-22 और सेक्टर-45 गवर्नमेंट डिस्पेंसरी में मेडिकल प्रोसेस पूरा किया गया।
इलेक्टिव विषय को लेकर मामला फंसा: टीजीटी हिंदी और अंग्रेजी विषय पर नियुक्ति को लेकर अभी मामला फंसा हुआ है। शिक्षा विभाग ने दोनों लैंग्वेज विषय के लिए जारी विज्ञापन में इलेक्टिव हिंदी और इलेक्टिव इंग्लिश विषय होना अनिवार्य बताया था। लेकिन मेरिट बनाते हुए इन दोनों विषय में सिर्फ कंपल्सरी विषय वालों को भी मेरिट में चुन लिया गया। मामले को लेकर कैट में भी कुछ कैंडीडेट्स ने केस कर दिया।
सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी ने बताया कि बहुत जल्द मेरिट में शामिल कैंडिडे्टस को अप्वाइंटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे। मेडिकल का प्रोसेस लगभग पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त तक अप्वाइंटमेंट लेटर तैयार कर लिए जाएंगे।