फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 year old boy murdered during playing Football in Haryana

हरियाणा: फुटबाल खेलते समय विवाद, 11 साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला

Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
सार

  • साथी बच्चे के परिजन ने दिया वारदात को अंजाम, बच्चे ने 11 घंटे बाद तोड़ा दम
  • दादा के 100 मीटर की दूरी तय करने तक हिमांशु को जमीन और दीवार पर पटकता रहा आरोपी

विज्ञापन
11 year old boy murdered during playing Football in Haryana
झोझूकलां एसएचओ और पुलिसकर्मियों से बातचीत करते डीएसपी बली सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबाल खेलते समय हुए विवाद में 11 वर्षीय हिमांशु को साथी बच्चे के परिजन ने जमीन और दीवार पर कई बार पटका। अंदरूनी चोट लगने के कारण बच्चे ने 11 घंटे बाद मंगलवार अलसुबह दम तोड़ दिया। वारदात हरियाणा के चरखी दादरी जिले की है।

विज्ञापन


झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के दादा उमेद सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी विपिन गांव का ही रहने वाला है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस ने हिमांशु के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मंदौली निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका बेटा विरेंद्र चालक है। सोमवार शाम विरेंद्र का छोटा बेटा हिमांशु अन्य बच्चों के साथ फुटबाल खेल रहा था। इसी दौरान उसकी एक बच्चे के साथ कहासुनी हो गई। बाद में उस बच्चे का एक परिजन गली में खेल रहे हिमांशु के पास आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने आते ही हिमांशु को उठाकर पहले दीवार और फिर जमीन पर पटका। उमेद सिंह ने बताया कि उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर हिमांशु को संभाला लेकिन वो अचेत हो चुका था। इसके बाद परिजन उसे दादरी के एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के बाद हिमांशु को सोमवार शाम ही छुट्टी दे दी गई। 

उमेद सिंह ने बताया कि मंगलवार अलसुबह तीन बजे परिजनों ने हिमांशु को संभाला तो वह अचेत मिला। इसके बाद वे हिमांशु को सिविल अस्पताल लेकर आए। इसके बाद सुबह चार बजे चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम सहित अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। 

पुलिस ने मृतक बच्चे के दादा उमेद सिंह के बयान पर आरोपी विपिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। इसके बाद डीएसपी बली सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से वारदात को लेकर बातचीत की। एफएसएल टीम ने भी शव की जांच की। 

गांव में हत्या का पहला मामला, दादा को भी दी धमकी
मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे मंदौली के ग्रामीणों ने बताया कि 11 साल के बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या करने का गांव में पहला मामला है। मृतक के दादा उमेद सिंह ने बताया कि हिमांशु सोमवार शाम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गली में खेल रहा था। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हिमांशु को दीवार तो कभी जमीन पर पटकता रहा। जब तक वह बच्चे के पास पहुंचा, तब तक आरोपी हिमांशु को पटकता रहा। जब वह मौके पर पहुंचा तो हिमांशु अचेत हो चुका था। जब उसने आरोपी की करतूत का विरोध किया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि तेरा हाल भी ऐसा ही कर दूंगा।

पिता गया था गाड़ी लेकर, रास्ते में मिली बेटे की मौत की सूचना
हिमांशु के पिता विरेंद्र पेशे से चालक हैं। सोमवार को वह गाड़ी लेकर दादरी से कहीं बाहर गए थे। हिमांशु के साथ हुई वारदात की जानकारी उन्हें सोमवार शाम को ही फोन पर परिजनों ने दी थी। इसके बाद विरेंद्र अलसुबह घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें छोटे बेटे की मौत की खबर मिली। विरेंद्र के बड़े बेटे मासूम की उम्र 15 साल है। 

एसपी ने डीएसपी को सौंपी मामले की जांच
मामले की जांच एसपी विनोद कुमार ने डीएसपी बली सिंह को सौंप दी है। उन्होंने झोझूकलां थाना प्रभारी से मामले की पूरी जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed