{"_id":"59cfc7bd4f1c1ba9538b511b","slug":"10yr-old-child-died-in-sector-45-chandigarh-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में गई बच्चे की जान, कपड़े सुखाने वाली तार में फंसी गर्दन, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में गई बच्चे की जान, कपड़े सुखाने वाली तार में फंसी गर्दन, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-45 में शनिवार देर शाम 10 वर्षीय बच्चे की छत पर खेलते-खेलते गर्दन अचानक कपड़े सुखाने वाले तार में फंस गई और उससे छुड़ाने के चक्कर में उसकी उससे दम घुटकर मौत हो गई। परिजनों ने उसे तलाशा तो छत पर उसे बदहवास हालत में मिला। इसके बाद वह उसे फौरन जीएमसीएच-32 ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बच्चे की मौत को ब्लू व्हेल गेम के नजरिए से जांच की तो इसे हादसा ही पाया। वहीं परिजनों ने भी गेम की संभावना से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-45 बुड़ैल निवासी 10 वर्षीय वासु देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह छत पर गया और वहां कपड़े सुखाने वाले तार में उलझ गया। कपड़ों से उलझने पर उसने इससे छूटने का प्रयास किया लेकिन तार और कपड़ों की पकड़ और मजबूत हो गई। इससे वह छटपटाने लगा और बेहोश हो गया।
परिजन उसे देखने छत पर गए तो उसे वहां बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद वह वासु को लेकर जीएमसीएच-32 गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वासु की मौत से घर में मातम है। तीन भाइयों में वासु सबसे बड़ा था और पांचवीं में पढ़ता था। उसके पिता की बुड़ैल में ही केमिस्ट की शॉप है। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की तो मामले को हादसा पाया। पुलिस ने इसे ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा होने से इंकार किया है।