{"_id":"1ea9b2b8b9388d7274f12b4fec43b4d2","slug":"100-crore-drug-heroine-caught-by-bsf-from-pakistan-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बॉर्डर से पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बॉर्डर से पकड़ी 100 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
Updated Wed, 15 Apr 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद पर हेरोइन की खेप देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों को खदेड़ दिया। वहां से 100 करोड़ की हेरोइन, दो पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया। यह घटना अमरकोट स्थित बीएसएफ की बीओपी बाण के नजदीक सोमवार रात लगभग दो बजे घटी।
विज्ञापन
पंजाब बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि रात के समय बीएसएफ की बटालियन-87 के जवान बीओपी बाण के नजदीक सरहद पर लगी कंटीली तार के साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने फेंसिंग के पास पाक तस्करों की हरकत महसूस की। जवानों ने उन्हें चेतावनी दी लेकिन तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी तस्करों पर गोली दागी। बीएसएफ के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि सुबह होने पर बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया तो वहां से हेरोइन के बीस पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एक अरब कीमत है।
विज्ञापन
वहां से दो पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो पाक मोबाइल फोन, दो पाक मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुए। गेहूं की कटाई होने वाली है, इसीलिए तस्कर हेरोइन की तस्करी करने में जुटे हैं। लेकिन बीएसएफ ने सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है जिसके कारण तस्करों की डिलीवरी कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।