फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 years imprisonment to former PU research scholar for rape

रेप के दोषी पीयू के पूर्व रिसर्च स्कॉलर को 10 साल की कैद

Fri, 12 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment to former PU research scholar for rape

शादी का झांसा देकर पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पीयू के ही रिसर्च स्कॉलर रहे करण सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


साथ ही उस पर 1.5 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने यह जुर्माना राशि बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। करण सिंह मूलरूप से भिवानी (हरियाणा) का रहने वाला है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 28 मार्च 2014 को संबंधित केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने करण को भिवानी से ही गिरफ्तार किया था। केस में दिलचस्प पहलू यह था कि करण के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसने पीड़िता से शादी कर ली थी। बाद में दोनों ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की अर्जी दायर की थी। करण द्वारा पीड़िता से मारपीट और परेशान करने के कारण छात्रा ने याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पीड़िता ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर अर्जी में कहा था कि उसने गलती से एसएसपी को शिकायत दी थी और केस दर्ज करवाया। कोर्ट को उसने बताया था कि उसने 23 अप्रैल 2014 को करण से शादी कर ली है। पीड़िता और करण दोनों पीयू में पढ़ाई कर रहे थे। युवती मूल रूप से हिसार की रहने वाली थी और उस वक्त पंचकूला में रह रही थी।

यह है मामला
पीड़िता पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए की छात्रा थी। एसएसपी को दी शिकायत में उसने कहा था कि दिसंबर 2012 में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात करण से हुई । इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद करण ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। 18 अगस्त 2013 को करण पीड़िता को माता-पिता से मिलवाने के बहाने सेक्टर-41 स्थित एक मकान में ले गया।

वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर उसे पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने धोखे से उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने इसका विरोध किया तो करण ने उससे जल्द ही शादी करने का वादा किया। बाद में करण ने पीड़िता की अपने जीजा और अन्य पारिवारिक सदस्यों से फोन पर बात भी करवाई। इसके बाद करण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।


अक्तूबर 2013 में पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी करण को दी तो उसने बच्चा गिराने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोप के अनुसार इसके बाद फरवरी 2014 को करण ने पीड़िता को पीयू में एक हॉस्टल के बाहर बुलाया और उससे मारपीट की। इससे उसकी हालत खराब हो गई और उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को मामले में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed