फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old child murdered in Sultanpur Lodhi of Punjab

10 साल के मासूम की हत्या: जामुन खिलाने के बहाने ले गई महिला... पानी में दिया धक्का, वजह हैरान करने वाली

Tue, 18 Jul 2023 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

डीएसपी के अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में दोनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
10 year old child murdered in Sultanpur Lodhi of Punjab
सीसीटीवी में महिला के साथ जाता दिखा बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बच्चा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के बाद लापता हो गया था। उसका शव गुरुद्वारा गुरूद्वारा माता सुलक्खनी जी के करीब एक किलोमीटर दूर बेईं से उस समय मिला जब पुलिस लापता आढ़ती का शव तलाश रही थी। सीसीटीवी में बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दे रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय करणबीर सिंह निवासी गांव सरुपवाल और मौजूदा ज्वाला सिंह नगर निवासी के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार गुरशरण सिंह ने बताया कि उसके फूफा अंग्रेज सिंह व बुआ चरणजीत कौर अपने 10 वर्षीय बेटे करणबीर सिंह के साथ सोमवार को गुरूद्वारा माता सुलक्खनी जी के लंगर हाल में सेवा करने आए थे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे उसकी बुआ ने करणबीर सिंह को घर जाने को कहा तो वह कहने लगा कि वह अभी घर नहीं जाएगा और वह बाजार से खाने की चीज लेने जा रहा है। इसके बाद करणबीर चीज लेने चला गया और उसकी मां गुरुद्वारा साहिब में सेवा करती रही। जिस वक्त करणबीर चीज लेने गया उस समय साढ़े 12 बजे थे लेकिन उसके बाद से करणबीर सिंह लापता हो गया। न तो वह घर पहुंचा और न ही गुरुद्वारा साहिब आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद पूरा परिवार उसे ढूंढने में जुट गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी में बच्चा बाहर जाता दिखाई दिया लेकिन रात होने की वजह से बाजार के सीसीटीवी चैक नहीं कर सके। मंगलवार सुबह जब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दोपहर करीब 12:40 बजे बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दिया। 

महिला की तलाश शुरू की तो उसकी शिनाख्त राजवीर कौर निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तो उसने कबूला किया कि वह ही करणबीर सिंह को जामुन खिलाने के बहाने बेईं की तरफ ले गई और बेईं में धकेल दिया। उसने बताया कि उसके करणबीर सिंह के चाचा हीरा सिंह से अवैध संबंध हैं।  करणबीर के पिता अंग्रेज सिंह और माता चरणजीत कौर रोकते थे। वह चाहती थी कि यह परिवार शहर से वापस गांव चला जाए। इसी रंजिश में करणबीर सिंह की हत्या कर दी। डीएसपी के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में दोनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed