{"_id":"6167daee0969c871fd17a639","slug":"10-thousand-looted-from-salesman-at-petrol-pump-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतकः पेट्रोल पंप पर लूट, सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 10 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतकः पेट्रोल पंप पर लूट, सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 10 हजार लूटे
Thu, 14 Oct 2021 12:54 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 PM IST
सार
रोहतक में लगता है कि अपराधी बेखौफ हैं। नया मामला पेट्रोल पंप पर लूट का है, जहां सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 10 हजार लूटने के बाद दो नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। पीड़ित दीपक ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात कर रहे हैं। पुलिस लगातार बढ़ रहीं वारदात रोकने में नाकाम साबित होती जा रही है। नया मामला शहर के भिवानी चुंगी चौक पर सामने आया है, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वीरवार सुबह लूटपाट को अंजाम दे दिया। युवक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 10 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जींद जिले के निर्जन गांव का मूल निवासी और फिलहाल शहर की अमृत कॉलोनी में रह रहे दीपक ने शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें-कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर
500 रुपये का नोट देकर छीन ले गए 10 हजार
दीपक ने शिकायत में बताया है कि वह भिवानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर 1 साल से सेल्समैन के तौर पर काम कर रहा है। उसकी ड्यूटी हर रोज सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रहती है। वीरवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर दो युवक आए और 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके लिए 500 रुपये का नोट दिया, जब वह खुले पैसे देने लगा तो एक युवक उसे साइड में ले गया और पिस्तौल तानकर 10 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपी नकाब में आए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।