फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 lakh robbery in Kot-Fatuhi Axis Bank

होशियारपुरः मैनेजर की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से लूटे 10 लाख

Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
10 lakh robbery in Kot-Fatuhi Axis Bank
सीसीटीवी फुटेज
कस्बा कोटफतूही के बाहरी इलाके में स्थित एक्सिस बैंक में सोमवार दोपहर पांच नकाबपोश हथियारबंद डकैत घुसे और नौ लाख 60 हजार 50 रुपये की नकदी, बैंक मुलाजिमों के पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन, हरप्रीत सिंह मंडेर एसपी (डी), डीएसपी राज कुमार गढ़शंकर, डीएसपी राकेश कुमार चब्बेवाल, एसएचओ बलजीत सिंह हुन्दल, एडिशनल एसएचओ नीलम कुमारी और अन्य पुलिस कर्मी बैंक में पहुंचे।
विज्ञापन


 बैंक के लगे कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें लुटेरों की फाक्सवैगन पोलो गाड़ी दिखी। बैंक गार्ड ने सफेद परना लपेटे एक युवक को पहचान लिया जो कोटफतूही के साथ लगते गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। लोकेशन के अनुसार गाड़ी शहीद भगत सिंह नगर नया शहर से चंडीगढ़ रोड की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक की कोटफतूही ब्रांच में दोपहर लगभग एक बजकर 5 मिनट पर सिर पर सफेद परना लपेटे एक नौजवान आया। भीतर आकर उसने अपनी बारी की स्लिप ली और बाहर चला गया। इस पर अंदर बैठा सिक्योरिटी गार्ड उसके पीछे बैंक से बाहर आकर उसके पास आया और बिना किसी काम के लौटने का कारण पूछा। इस पर युवक ने कहा कि उसने एसबीआई में जाना था और गलती से वह यहां आ गया। जब बैंक गार्ड अंतर्यामी अंदर आकर बैंक का शीशे वाला दरवाजा बंद करने लगा तो उसके पीछे तेजी से युवक के साथ चार अन्य नौजवान भी बैंक के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 lakh robbery in Kot-Fatuhi Axis Bank
सीसीटीवी फुटेज
 उनमें से एक ने कैश काउंटर पर बैठे बैंक मैनेजर भुवनेश्वर भार्गव की कनपटी पर रिवाल्वर रख दिया। डकैतों ने कैश वैन को भेजने के लिए रखी 9 लाख 60 हजार 50 रुपये की रकम और बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों के पर्स और उनके 4 मोबाइल फोन भी छीन लिए और भाग गए। लुटेरों ने भागने से पहले बैंक में लगे कैमरों से जुड़े डीवीआर उखाड़ने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वारदात के बाद डकैत बैंक से थोड़ी दूर खड़ी कार में अड्डा कोट फतूही की ओर फरार हो गए। 

मैनेजर भुवनेश भार्गव ने बताया कि वारदात के समय बैंक में वह, जसपाल सिंह कैशियर, ऑफिस बॉय मनी कुमार और बैंक गार्ड अंतरयामी ही उपस्थित थे। घटना की खबर मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन, हरप्रीत सिंह मंडेर एसपी (डी)., डीएसपी राज कुमार गढ़शंकर, डीएसपी राकेश कुमार चब्बेवाल, एसएचओ बलजीत सिंह हुन्दल, एडीशनल एसएचओ नीलम कुमारी और अन्य पुलिस कर्मी बैंक में पहुँचे। 

जांच के दौरान बैंक के लगे कैमरों की रिकार्ड देखी तो उस में लुटेरों की तरफ से इस्तेमाल की वोल्क्स वैगन पोलो गाड़ी सामने आई। बैंक गार्ड ने सफेद परना लपेटे नौजवान को पहचान लिए जो कोटफतूही के साथ लगते गांव का रहने वाले है और उसके खिलाफ पहले भी पुलिस केस दर्ज हैं। पुलिस की तरफ से ढूँढी लोकेशन अनुसार गाड़ी शहीद भगत सिंह नगर नया शहर से चंडीगढ़ रोड की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed