फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime, Crime in chandigarh, police, Haryana Punjab police, fir, Chandigarh

हरियाणा-पंजाब पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट मामले में केस दर्ज

Tue, 15 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crime, Crime in chandigarh, police, Haryana Punjab police, fir, Chandigarh
पंजाब और हरियाणा पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट - फोटो : amar ujala
चार मार्च को सेक्टर-43 में पार्किंग के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस कर्मचारियों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर पंजाब पुलिस के एसआई डेविड, भाई हेड कांस्टेबल रॉबिन और अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर हरियाणा पुलिस के एसआई नरेश, उनके पिता जितेंद्र पर व अन्य पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। बीते वीरवार को देर रात हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर नरेश भारद्वाज अपने परिवार के साथ सेक्टर-43 के मेट्रो होटल में भांजे की लेडीज संगीत में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


जब नरेश भारद्वाज परिवार के साथ सेक्टर-35 स्थित सरकारी आवास के लिए निकला तो उसकी पार्किंग में खड़े डेविड व उसके भाई रॉबिन से गाड़ी निकालने के लिए बहस हो गई। डेविड पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। उसका छोटा भाई रॉबिन हेड कांस्टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाई मोहाली में रहते हैं और वहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। एसआई नरेश ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जब उसे बचाने उसकी पत्नी आई तो उसे भी मारा। उसके बुजुर्ग पिता को भी पीटा।


नरेश का आरोप है कि मारपीट के  बाद वह उसकी गाड़ी की चाबी लेकर मौके से भाग गए। नरेश की पत्नी सुमन लता भी हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। इस समय वह पंचकूला हेड क्वार्टर में पोस्टेड है। डेविड और रॉबिन के जाने के बाद नरेश ने चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में मेडिकल भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed