फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mansa Devi Police Station SHO and Home Guard Alleged for Sexual Harassment

पंचकूलाः महिला मैनेजर के शारीरिक शोषण में नपे मनसा देवी थाने के एसएचओ और होमगार्ड

Wed, 11 Dec 2019 02:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Mansa Devi Police Station SHO and Home Guard Alleged for Sexual Harassment
फाइल फोटो
एक तरफ जहां देश महिला अपराध के खिलाफ गुस्से में है, वहीं पंचकूला पुलिस महिलाओं के शारीरिक शोषण और उनसे उगाही के आरोपों में फंस गई है। मंगलवार को पंचकूला के थाना मनसा देवी के एसएचओ और एक होमगार्ड जवान पर एक सैलून एवं स्पा के मालिक ने उनकी महिला मैनेजर के शारीरिक शोषण और उससे पैसों की उगाही के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता थाने के अंतर्गत आते सैलून के मालिक हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में होमगार्ड जवान से पूूूछताछ भी की गई।
विज्ञापन


प्राथमिक सूचना के मुताबिक आरोप है कि एसएचओ और एक होमगार्ड जवान थाने के अंतर्गत स्थित सैलून की महिला मैनेजर को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। वे महिला मैनेजर का शारीरिक शोषण कर रहे थे। इसके अलावा उससे पैसों की उगाही भी करते थे। आरोपी पुलिसकर्मियों की ज्यादती से तंग आकर सैलून के मालिक ने पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों से शिकायत कर दी। साथ ही उनके द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज दिए जाने की बात भी सामने आई हैै।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ही थाना मनसा देवी के आरोपी एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया था। होमगार्ड जवान से मंगलवार को पूछताछ की गई। लेकिन इन सभी तथ्यों की पुष्टि करने में पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी स्वयं को बेबस बताते रहे। महिला थाने में भी संपर्क किया गया लेकिन वहां से भी ऐसी कोई जानकारी पता नहीं होने की बात कही गई। थाना मनसा देवी के पुलिसकर्मी भी सवालों से बचते रहे और मीडिया से बचकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस उपायुक्त सौरभ सिंह और डीसीपी कमलदीप गोयल से संपर्क करने के प्रयास किए गए। उन्हें व्हाट्सएप और फोन के इनबॉक्स में संदेश भी भेजे गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed