{"_id":"5de17f1b8ebc3e54853d4518","slug":"crime-chandigarh-news-pkl358399299","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सुखना लेक में छलांग लगाकर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, लोगों ने निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सुखना लेक में छलांग लगाकर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, लोगों ने निकाला बाहर
Sat, 30 Nov 2019 03:03 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सुखना लेक में छलांग लगाकर एक युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की। युवती को लेक में छलांग लगाते देखकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। लेक चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। युवती मूलरूप से रोहतक की रहने वाली है।
घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने सुखना लेक में छलांग लगा दी है। सुखना लेक चौकी इंचार्ज जसपाल और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को लेक से बाहर निकाला।
पुलिस ने युवती को लेक से बाहर निकाल कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पता चला कि युवती किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज थी, जिसके चलते ही उसने आवेश में आकर सुखना में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।