फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch nabbed drug addicts police register case under NDPS 21 start investigation

क्राइम ब्रांच ने नशा तस्कर को दबोचा, पुलिस ने एनडीपीएस 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch nabbed drug addicts police register case under NDPS 21 start investigation
चंडीगढ़। सेक्टर 17 स्थित फुटबाल ग्राउंड के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बापूधाम निवासी अजय कुमार उर्फ जैकी के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी पास से 39.85 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 की थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस 21 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि क्राइम ब्रांच टीम बुधवार को सेक्टर 17 स्थित फुटबाल ग्राउंड के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। उस वक्त आरोपी वहां से गुजर रहा था। उसने पुलिस को देखते ही अपना रास्ता बदल लिया। शक के आधार पर पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 39.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह नशा कहां से खरीदकर लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed