फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Yuvraj Singh denies reports of contesting Lok Sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, पहली बार युवराज सिंह ने खुद ही बता दिया

Sat, 02 Mar 2024 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा का अगला उम्मीदवार कौन होगा, यह तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने पहली बार राजनीति में आने और गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी। अभी गुरदासपुर से अभिनेता सनी देओल भाजपा सांसद हैं।

विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh denies reports of contesting Lok Sabha elections 2024
युवराज सिंह (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट में से एक है। सेलिब्रेटी को भी यह सीट खूब पसंद आती है। यही वजह है कि विनोद खन्ना से लेकर सनी देओल तक यहां से जीतकर संसद तक पहुंचे। 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सीट एक बार फिर चर्चा में है। वजह यह है कि भाजपा की टिकट पर क्रिकेटर युवराज सिंह के सियासत में आने की चर्चा पंजाब के राजनीतिक गलियारों में है।

विज्ञापन


दरअसल, सनी देओल साफ कर चुके हैं कि वह गुरदासपुर से अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब भाजपा को इस सीट पर नए चेहरे की तलाश है। मगर इस बीच युवराज ने चुनाव लड़ने की कयासबाजी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। युवराज सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं। अपने गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से समाजसेवा जारी रखेंगे।

विज्ञापन

मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं

युवराज सिंह ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षमताओं में लोगों का समर्थन करने और उनकी मदद करने में निहित है और मैं अपने फाउंडेशन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। आइए अपनी क्षमताओं के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह ने कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई थी। 2011 में वनडे विश्व कप के बाद युवराज सिंह को कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया था। इसके बाद उन्होंने यू वी कैन फाउंडेशन की शुरुआत की। यह फाउंडेशन कैंसर पीड़ितों की मदद करता है।


जाखड़ को सनी देओल ने दी थी शिकस्त

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को हराया था। उस समय सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब सुनील जाखड़ पंजाब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed