फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Yuvraj Singh and Amit Shah Meeting

तो ये हैं युवराज और अमित शाह की मुलाकात के मायने

Sat, 13 Sep 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Sep 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh and Amit Shah Meeting

भाजपा मुख्यालय में क्रिकेटर युवराज सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात ने सियासत में भूचाल ला दिया है। कहा जा रहा है कि क्रिकेटर युवराज सिंह हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए ‘बल्लेबाजी’ कर सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि दोनों ने इस संबंध में फिलहाल कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पार्टी के लिए विधानसभा चुनावों में प्रचार कर सकते हैं।

साथ ही यह भी चर्चा है कि युवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट मांगी है। हालांकि योगराज सिंह एक बार पहले कांग्रेस प्रत्याशी से हार चुके हैं।

विज्ञापन

हरियाणा में लोकप्रिय हैं युवराज

Cricketer Yuvraj Singh and Amit Shah Meeting

चंडीगढ़ के युवराज सिंह हरियाणा में काफी लोकप्रिय हैं और भाजपा इस राज्य में दो बार के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हटाने की कोशिश में जुटी है।

हालिया लोकसभा चुनावों में हरियाणा में भाजपा ने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया था। महाराष्ट्र (288) और हरियाणा (90) में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि मतगणना 19 अक्तूबर को होगी। दोनों ही राज्यों में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है।

हरियाणा में चुनाव की तारीख के ऐलान के दिन ही युवराज सिंह और अमित शाह की मुलाकात ने इस संभावना को भी बल दिया था कि कहीं युवराज तो चुनाव लड़ने नहीं जा रहे, लेकिन ये अफवाह निकली।

कैंसर के बारे में बात करने गए थे

Cricketer Yuvraj Singh and Amit Shah Meeting

अमित शाह से मुलाकात पर युवराज के मैनेजर ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए चलाई जा रही योजना को लेकर युवराज अमित शाह से मिलने गए थे। इस दौरान ही चुनाव के सिलसिले में उनसे बात हुई थी।

कुछ टीवी रिपोर्ट्स में युवराज के बीजेपी के लिए सिर्फ चुनाव प्रचार करने की बात भी कही जा रही है। अमित शाह से इस मुलाकात पर न तो युवराज और न ही बीजेपी की तरफ से कुछ कहा गया है।

गौरतलब है कि युवराज के पिता योगराज सिंह भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने 2009 में पंचकुला सीट से आईएनएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह कांग्रेस के उम्मीदवार डी.के. बंसल से हार गए थे।

विज्ञापन

ये कहता है युवी का परिवार

Cricketer Yuvraj Singh and Amit Shah Meeting

युवराज के परिवार की मानें तो अभी युवी का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उनका पूरा ध्यान टीम इंडिया में वापसी पर लगा हुआ है। युवराज सिंह इन दिनों मुंबई में हैं और 28 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होने वाले ऑल इंडिया जेपी अत्रे टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस टूर्नामेंट में वे पंजाब क्रिकेट क्लब (पीसीसी) की टीम की तरफ से खेलेंगे।

राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं
अमित शाह से मुलाकात पर युवराज के मैनेजर निशांत अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा कि अभी राजनीति में जाने का युवी का कोई इरादा नहीं। चैनलों पर युवी के बारे में गलत चल रहा है। युवी के परिजन ने बताया कि युवराज सिंह व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक कार्यक्रम में मिले थे।

शाह ने युवराज के कैंसर से लड़ कर क्रिकेट में वापसी की तारीफ की। साथ ही कहा कि युवराज को सरकार से मिलकर कैंसर अवेयरनेस पर और ज्यादा काम करना चाहिए। उन्होंने युवीकैन ट्रस्ट के कामों को भी सराहा। इसे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed