फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Mandeep Singh's father Hardev Singh dies

क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह का निधन

Sun, 25 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Mandeep Singh's father Hardev Singh dies
चंडीगढ़। क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह (68) का शुक्रवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। हरदेव सिंह की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उनके लीवर में इंफेक्शन था और वह वेंटिलेटर थे। इस समय मनदीप सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से दुबई में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के जिला जालंधर में शनिवार दोपहर 12 बजे पिता हरदेव सिंह के अंतिम संस्कार में मनदीप सिंह ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेटर मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह के निधन पर खिलाड़ी अपनी टी-शर्ट पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। मुकाबले में मनदीप सिंह ओपनर के रूप में उतरे और 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

मैंडी के आने पर होगी अंतिम अरदास
जालंधर निवासी मनदीप सिंह मैंडी पंजाब रणजी के कप्तान भी हैं। उनके भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर पिता के निधन के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब मैंडी के देश वापस आने पर अंतिम अरदास रखी जाएगी। मनदीप सिंह के पिता जालंधर में जिला खेल अधिकारी रहे हैं। वह अच्छे एथलीट भी रहे। उनकी इच्छा थी कि बेटा मनदीप सिंह एथलीट बने, लेकिन उसकी रुचि क्रिकेट में देखी तो उन्होंने क्रिकेटर बनने में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिया था संकल्प, नहीं देखूंगा क्रिकेट
मनदीप सिंह का चयन जब पहली बार भारतीय टीम में जिम्बाब्वे टूर के लिए हुआ तो पिता हरदेव सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मेरा बेटा काफी लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उस समय मैंने सोच लिया था कि जब तक मनदीप सिंह टीम इंडिया में शामिल नहीं हो जाता, तब तक कोई मैच नही देखूंगा। आखिर मनदीप की मेहनत रंग लाई और उसे टीम इंडिया में जगह मिल गई।

कोट
हरदेव सिंह को बाएं पैर में इंफेक्शन के बाद पूरे शरीर में संक्रमण फैलता गया। इसके बाद लीवर और किडनी भी प्रभावित हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।
-डॉ. रावल जिंदल, निदेशक, वैस्कुलर सर्जरी, एक निजी अस्पताल मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed