Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Manan Vohra's grandfather dies from Corona

क्रिकेटर मनन वोहरा के दादा का कोरोना से निधन

Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Manan Vohra's grandfather dies from Corona
चंडीगढ़। यूटीसीए की सीनियर टीम के कप्तान और आईपीएल खिलाड़ी मनन वोहरा के दादा यशपाल वोहरा का वीरवार देर रात कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया। 93 वर्षीय यशपाल वोहरा चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के फाउंडर सेक्रेटरी जनरल और हॉकी चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी रहे चुके हैं।
विज्ञापन

हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने बताया कि वीरवार रात करीब 12 बजे उनका निधन हुआ। दादा के निधन की खबर सुनकर मनन वोहरा काफी हैं। उनका अपने दादा यशपाल वोहरा से गहरा जुड़ाव था। मनन वोहरा मौजूदा समय में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

यशपाल वोहरा के बेटे संजीव वोहरा ने बताया कि उनके पिता 15 अप्रैल को कोविड पॉजीटिव आए थे। इसके बाद पंचकूला के एक अस्पताल में उनका उपचार किया गया। इसके बाद 22 को उनका कोविड टेस्ट हुआ और रिपोर्ट नेगिटव आने के बाद उन्हें पंचकूला स्थित घर पर ले आए। बुधवार को उनकी तबीयत एक बार फिर से खराब हुई, उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनन को दादा कहते थे- कुछ भी हो कभी मैदान छोड़कर नहीं आना
संजीव वोहरा ने बताया कि मनन वोहरा से दादा हमेशा कहते थे चाहे जो कुछ भी हो जाए कभी मैदान छोड़कर नहीं आना। संजीव ने बताया कि आज सुबह जब मनन को मोबाइल के जरिए सूचना दी तो वह काफी दुखी थे और आईपीएल को बीच में छोड़ कर आने की बात कह रहा थे। जब उसे दादा की बात याद करवाई तो वह काफी मुश्किल से माने।

हॉकी के पूर्व नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं यशपाल बोहरा
यशपाल वोहरा हॉकी के पूर्व नेशनल लेवल के खिलाड़ी थे और 1956 ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में रहे। इसके बाद प्रथम श्रेणी के हॉकी अंपायर रहे। इसके बाद 25 साल से हॉकी से महासचिव के तौर पर जुड़े रहे। उनके निधन से शहर में उनके चाहने वाले और हॉकी के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed