{"_id":"5752f2654f1c1b7705109286","slug":"cricket-sports-cricket-tournament-north-inter-cricket-tournament-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट, लक्ष्य को हरा केके फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्थ इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट, लक्ष्य को हरा केके फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
ट्राइसिटी नॉर्थ इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें केके ने लक्ष्य को हरा फाइनल में जगह बनाई। केके क्रिकेट एकेडमी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची। इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ, दिल्ली, अंबाला और मोहाली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मैच में पहले खेलते हुए केके क्रिकेट एकेडमी ने बीस ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाए। विदुश ने 13 चौके और छह छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 88 रन बनाए। वहीं तवलीन ने 60 रन की महत्त्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में हिमांशु ने 26 रन देकर चार विकेट लिए। अमन ने 15 रन देकर दो विकेट लिए।
रनों का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 15 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। प्रदीप ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में जगदीप ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
अनुज ने तीन ओवर में बीस रन देकर तीन विकेट लिए। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केके क्रिकेट एकेडमी और एपीजे स्कूल क्रिकेट एकेडमी खरड़ के बीच रविवार को खेला जाएगा।