फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craze for fancy numbers, 0001 sold for Rs 19.25 lakh

Chandigarh News: फैंसी नंबरों का क्रेज, 19.25 लाख में बिका 0001

Sat, 23 Dec 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Craze for fancy numbers, 0001 sold for Rs 19.25 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने शुक्रवार को नई सीरीज सीएच01-सीटी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। लोगों में फैंसी नंबरों का क्रेज रहा। 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 19.25 लाख रुपये के लिए लगी। इसके बाद 11.56 लाख रुपये में 0003 नंबर की बोली लगी है।
विज्ञापन

इस नीलामी में विभाग कुल 352 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 1.57 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01सीएस, सीएच01सीआर, सीएच01सीक्यू, सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए समेत अन्य सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए थे। इनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
विज्ञापन


इस कीमत पर बिके नंबर
नंबर कीमत
सीएच01-सीटी 0001 - 1925000
0003 - 1156000
0007 1050000
0009 921000
0005 602000
9000 252000
0023 247000
9999 215000
0004 212000
7777 - 207000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed