फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craft Mela from 14 Novemember, Read Main Attractions

क्राफ्ट मेला 14 नवंबर से, ये होंगे मुख्य आकर्षण

Sat, 18 Oct 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
Craft Mela from 14 Novemember, Read Main Attractions

नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से कला ग्राम में होने वाला क्राफ्ट मेला इस साल पिछले दो सालों की तुलना में जल्दी होगा। प्रशासन और एनजेडसीसी के अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई बैठक में छठा चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला 14 से 23 नवंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


इस साल क्राफ्ट मेला 10 दिनों के लिए ही होगा और मेले की थीम कलर्स एंड साउंड ऑफ नार्थ इंडिया होगी। इस मेले में 150 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। यूटी प्रशासन की कल्चरल अफेयर्स सचिव भावना गर्ग ने कहा कि मेले में उत्तर भारत की संस्कृति को लोकनृत्यों और आर्ट वर्क के जरिये दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


मेले में हिस्सा लेने के लिए देश भर से 150 से अधिक मास्टर क्राफ्ट पर्सन आएंगे। मेले के लिए कला ग्राम में आकर्षक गेट तैयार होगा। यह मेला देश के पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी शुरुआत:
- चंडीगढ़ में क्राफ्ट मेले की शुरुआत तत्कालीन गृह सचिव राम निवास के प्रयास से पांच साल पहले हुई थी।
- इसका उद्देश्य देश भर के कलाकारों को एक ही छत के नीचे जगह देना था ताकि वह अपनी कला दिखा सकें।
- चंडीगढ़ क्राफ्ट मेला पहले अक्तूबर में होता था।
- चंडीगढ़ में पहला नेशनल क्राफ्ट मेला वर्ष 2009 में 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हुआ था और यह कश्मीर थीम पर आधारित था।
- दूसरा क्राफ्ट मेला 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक हुआ जिसकी थीम नॉर्थ ईस्ट थी।
- तीसरा क्राफ्ट मेला 8 से 17 अक्तूबर को हुआ था और इस मेले की थीम दक्षिण भारत थी।
- चौथा क्राफ्ट मेला 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक हुआ था और मेले की थीम ट्राइब्स ऑफ इंडिया थी।
-पांचवां क्राफ्ट मेला 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित हुआ था और मेले का थीम वेस्टर्न इंडिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed