फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CPCC's app will monitor industrial units

Chandigarh News: आद्यौगिक इकाइयों पर नजर रखेगा सीपीसीसी का एप

Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
CPCC's app will monitor industrial units
सीपीसीसी की समीक्षा के बैठक के दौरान पर्यावरण सचिव नितिन कुमार यादव और अन्य ​अ​धिकारी। फोटो : ड
चंडीगढ़। औद्योगिक इकाइयों के औचक निरीक्षण और इन पर नजर रखने के मकसद से चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी) द्वारा शुक्रवार को वेब आधारित एप्लीकेशन मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। सीपीसीसी के अध्यक्ष नितिन कुमार यादव ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। नितिन कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति, वन एवं वन्यजीव विभाग और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पर्यावरण विभाग ने जलवायु मापदंडों के आधार पर शहर में वनस्पति सूचकांक, शहरी ताप और भूमि वर्गीकरण की पहचान के लिए जलवायु परिवर्तन डैशबोर्ड विकसित किया है। इस दौरान जारी किए गए एप का मुख्य उद्देश्य निरीक्षण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और पर्यावरण अधिनियमों और नियमों को लागू करना है। नितिन कुमार यादव ने कहा कि इससे समिति के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। एप की खासियत है कि इसके जरिए सीपीसीसी के अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी स्वचालित रूप से होगी। वहीं, इसके माध्यम से उद्योगों की वास्तविक समय पर जीपीएस टैगिंग, सीपीसीसी के अधिकारियों के बीच काम का समान वितरण, मामलों का समय पर निपटान और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी। बैठक में मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव सीपीसीसी टीसी नौटियाल, वन संरक्षक अरुलराजन पी, नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग, सीपीसीसी, वन एवं पर्यावरण विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed