{"_id":"6134a12895cf7d2ee766d8c9","slug":"covid-restrictions-extended-till-september-20-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 14 दिन और बढ़े कोविड प्रतिबंध, आवासीय विश्वविद्यालयों में 15 अक्तूबर तक लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 14 दिन और बढ़े कोविड प्रतिबंध, आवासीय विश्वविद्यालयों में 15 अक्तूबर तक लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
Sun, 05 Sep 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Sep 2021 04:21 PM IST
सार
अपने पहले के आदेश को संशोधित करते हुए सरकार ने आवासीय विश्वविद्यालयों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित जारी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत कोविड प्रतिबंध 14 दिन और बढ़ा दिए हैं। अब प्रदेश में 20 सितंबर तक कोविड प्रतिबंध जारी रहेंगे। वहीं अपने पहले के आदेश को संशोधित करते हुए सरकार ने आवासीय विश्वविद्यालयों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित जारी रखने का निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव विजय वर्धन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों को आवासीय विश्वविद्यालयों में कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय 15 अक्तूबर को कोविड की स्थिति का आंकलन करने के बाद लिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह 6 सितंबर सुबह 5 बजे से 20 सितंबर सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस अवधि के दौरान लागू किए जाने वाले दिशा-निर्देश पूर्व के आदेशों के तहत जारी किए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि आउटसोर्स वाले सहित सभी छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों का संपूर्ण टीकाकरण हो जाए। हालांकि, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को कोविड नियमों के तहत प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक कक्षाएं, व्यावहारिक और ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को मिले थे नौ केस
हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 9 नए केस मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। 16 जिलों में एक भी नया मामला नहीं मिला है। सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 3 दर्ज किए गए, शेष जिलों में आंकड़ा इससे नीचे है। यमुनानगर और झज्जर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इस समय एक्टिव केसों की संख्या 295 रह गई है। इनमें से 86 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन की पाजिटिविटी घटकर 0.03 रह गई है। रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु दर 1.26 फीसदी है। अब तक प्रदेश में कोरोना के कुल 9683 मरीजों की मौत हो चुकी है।