{"_id":"6039598c8ebc3ee92f19f8fe","slug":"covid-19-test-not-required-for-attending-haryana-assembly-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : बजट सत्र में बिना कोरोना टेस्ट के विधायकों को मिलेगा प्रवेश, सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : बजट सत्र में बिना कोरोना टेस्ट के विधायकों को मिलेगा प्रवेश, सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग होगी
Sat, 27 Feb 2021 02:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में विधायकों को बिना कोरोना टेस्ट के प्रवेश मिलेगा। सत्र के लिए इस बार विधायकों की कोरोना जांच नहीं कराने का फैसला लिया गया है। प्रवेश से पहले विधायकों की सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। तामपान अधिक होने पर ही प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सत्र के दौरान कोविड के सभी नियमों का पालन होगा।
विज्ञापन
विधायक अलग-अलग सीट पर ही बैठेंगे। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा की कैंटीन का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं जांचने के साथ ही और बेहतर करने के सुझाव दिए। बजट सत्र में विपक्ष कच्चे कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाने वाला है। इसलिए सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सभी विभागों, बोर्ड, निगम व अन्य संस्थानों से कच्चे कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है। सभी विभागाध्यक्ष को एक मार्च तक यह रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजनी होगी। इसमें बताना होगा कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 व पार्ट-2 के तहत कितने कर्मचारी अनुबंध पर कार्यरत हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन