फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Covid-19 in Punjab: Punjab News in Hindi, New Corona positive cases

पंजाब में कोरोना से छह और की मौत, 414 नए पॉजिटिव मिले, 252 मरीज ठीक होकर घर लौटे

Wed, 22 Jul 2020 08:10 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jul 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Punjab: Punjab News in Hindi, New Corona positive cases
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रसार जारी है। बुधवार को राज्य में इस महामारी ने छह और लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 269 तक पहुंच गई है। इसी दौरान सूबे में एक ही दिन में 414 नए पॉजिटिव केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11301 हो गई है। इस दौरान राज्य में 252 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को जालंधर में 2 और लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर व होशियारपुर में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 3391 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है। इनमें से 74 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया गया है कि बुधवार को होशियारपुर में सबसे ज्यादा 81 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि लुधियाना में 73, पटियाला में 50, जालंधर में 41, मोहाली में 30, फाजिल्का में 25, फतेहगढ़ साहिब में 20, फरीदकोट में 17, संगरूर में 16, अमृतसर में 14 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनके अलावा गुरदासपुर व बठिंडा में 1-1, नवांशहर व कपूरथला में 8-8, तरनतारन में 7, फिरोजपुर व रोपड़ में 3-3, मोगा में 4, मुक्तसर में 2, बरनाला व मानसा में 5-5 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को स्वस्थ हुए मरीजों में लुधियाना, होशियारपुर व संगरूर के 6-6, जालंधर के 45, अमृतसर के 31, पटियाला के 89, गुरदासपुर व बठिंडा के 1-1, नवांशहर के 28, तरनतारन, मोगा, मुक्तसर व फरीदकोट के 2-2, फिरोजपुर के 5, फतेहगढ़ साहिब के 4, रोपड़ के 12 और कपूरथला के 10 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 7641 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 489836 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं।

अमृतसर में 26 नए कोरोना पॉजिटिव
परिवार भलाई अधिकारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय के 20 स्टाफ के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें अकाउंट ब्रांच, एनआरएचएम स्टाफ, क्लेरिकल स्टाफ व सहित कुछ अन्य कर्मचारी शामिल हैं। परिवार भलाई अधिकारी होम आइसोलेट हैं, जबकि उनके संपर्क में आए अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के वातानकूलित कमरों में बैठे हैं। नियमानुसार इन्हें भी रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट होना था लेकिन ये आईसीएमआर की गाइडलाइन का ही पालन नहीं कर रहे। 

बुधवार को शहर में 26 नए पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इनमें बीएसएफ का जवान व पंजाब पुलिस का मुलाजिम भी शामिल है। इनमें 19 केस तो नए हैं। वहीं सात केस कांटेक्ट से हैं। इनमें ग्रीन फील्ड से एक, शरीफपुरा से दो, आईवीवाई अस्पताल से तीन, बीएसफ की 88 बटालियन खासा से एक। खासा बटालियन से बीते मंगलवार को 16 जवान पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। अमृतसर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1360 पहुंच गई है। इनमें से 1023 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 273 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित 64 लोगों की जान भी जा चुकी है।

जालंधर: 49 लोग कोरोना पॉजिटिव 

महानगर में बुधवार सुबह कोरोना के 40 नए मामलों के आने के बाद शाम को नौ और मरीज मिले। शाम तक संक्रमितों की संख्या 49 हो गई। इन मरीजों में अतिरिक्त जिला व सेशन जज भी शामिल हैं। साथ ही एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1769 हो गई है।

इसके साथ ही बुधवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में ज्यादातर सदर बाजार, बस्ती बावा खेल, बुलंदपुर, बैंक कालोनी, संगत सिंह नगर इलाकों से हैं। इसके अलावा संजय गांधी नगर, अली मोहल्ला, न्यू बशीरपुरा, पक्का बाग, आदर्श नगर, चोगिट्टी, एकता नगर, लक्ष्मीपुरा, मकसूदां, छोटा सईपुर, मॉडल हाउस, रंजीत एंक्लेव, जालंधर कुंज, रस्ता मोहल्ला, मनजीत नगर, बस्ती गुजा, ओल्ड बारादरी, न्यू सुराजगंज के भी मामले हैं।

लुधियाना : कोरोना से एक की मौत, 114 नए संक्रमित 
लुधियाना में बुधवार को कोरोना के 114 नए मामले सामने आए। लुधियाना में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2050 हो गया है। वहीं सिविल अस्पताल जगरांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मौत का कुल आंकड़ा 50 हो गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि बुधवार को लुधियाना में 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 104 मामले लुधियाना से संबंधित हैं। 

10 अन्य बाहरी जिलों से हैं। जगरांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग वहां स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती था जो कोरोना पॉजिटिव होने के साथ हृदय रोग से पीड़ित था। उसकी बुधवार को मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने 240 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इसमें से 142 लोगों को एकांतवास में रहने को कहा गया है।

फरीदकोट: सिविल अस्पताल कोटकपूरा के सात स्वास्थ्यकर्मी समेत 28 संक्रमित 
फरीदकोट में बुधवार को सिविल अस्पताल कोटकपूरा के सात स्वास्थ्यकर्मी समेत 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 239 हो गई है। इनमें से 154 ठीक हो चुके हैं। 85 केस अभी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव मिले केसों में से 10 कोटकपूरा और 8 जैतो से संबंधित हैं। बाकी मरीजों में एक एनआरआई, दो गर्भवती महिलाएं, एक कैदी और दो दूसरे राज्यों से आए व्यक्ति हैं। 

होशियारपुर में 14 नए मरीज, दो की मौत

होशियारपुर में बुधवार को 733 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 14 व्यक्तियों के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा जिले से संबंधित दो लोगों की कोरोना के चलते मोहाली व जालंधर में मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को दो केस भुंगा, 4 हाजीपुर, 2 होशियारपुर, बाकी एक-एक दसूहा, टांडा और गढ़शंकर से हैं। 

इसके अलावा तीन टेस्ट होशियारपुर सिविल अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन पर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गढ़शंकर शहर में शनिवार को पॉजिटिव आए एक 44 वर्षीय दुकानदार की मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

फिरोजपुर में कोरोना से एक की मौत, पांच पॉजिटिव 
भगत सिंह कालोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से बुधवार सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। इसके अलावा जिले में चार पुलिस कर्मचारी समेत पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में 237 कोरोना के मरीज हैं। इनमें से 110 एक्टिव केस हैं। इनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कोरोना के चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

फतेहगढ़ साहिब: सात पुलिसकर्मी समेत 20 संक्रमित

फतेहगढ़ साहिब में बुधवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में सात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं छह लोग एक ही परिवार से संक्रमित हुए हैं। सरकारी कॉलेज पटियाला से जारी रिपोर्ट के अनुसार आठ मामले मंडी गोबिंदगढ़ के हैं। इसमें न्यू शास्त्री नगर इलाके में एक उद्योगपति के परिवार के छह लोग शामिल हैं। सात मामले पुलिस थाना खेड़ी नौध सिंह खमाणों से आए हैं। सभी पुलिसकर्मी हैं। इसके अलावा अमलोह में एक जबकि छह अन्य मरीज फतेहगढ़ साहिब से हैं। एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने बताया कि पीड़ितों को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल रेफर किया गया है। जिले में अब 80 एक्टिव केस हैं।
 
फाजिल्का में 30 नए संक्रमित
फाजिल्का में एक ही दिन में 30 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें फाजिल्का के 22, अबोहर के छह और जलालाबाद के दो मरीज शामिल हैं। जिले में बुधवार को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें एक ही परिवार के मां-बेटा और बेटी शामिल है। इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है लेकिन अगले कुछ दिनों में इन्होंने विदेश जाने से पूर्व अपना टेस्ट करवाया, जिसमें यह तीनों ही संक्रमित मिले है। इसी प्रकार पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. चंद्र मोहन कटारिया ने लोगों से सामाजिक दूरी की अपील की है। 

मानसा: बुढलाडा में बीएलओ समेत पांच नए मामले
बुढलाडा में कोरोना पॉजिटिव पांच नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। बता दें कि विगत तीन दिन में बुढलाडा में नौ कोरोना के मामले सामने आ चुके है। जिक्रयोग है कि बुढलाडा में कोरोना पॉजिटिव पांच नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 86 हो गई है। जिनमें से सात मरीजों को मंगलवार को सिविल अस्पताल मानसा से छुट्टी दी गई है। 

वहीं जिले में एक्टिव केसों की संख्या 24 हो गई है। जिले में अब तक 62 मरीज रिकवर कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार शहर के बारा नोहरे स्थित पिछले दिनों दादरी से लौटी महिला, सिनेमा रोड स्थित कोरोना पॉजीटिव महिला की सास व आढ़ती के अलावा इंटरस्टेट नाके पर ड्यूटी देने वाला बीएलओ कोरोना पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव लोगों को सिविल अस्पताल मानसा में आइसोलेट किया गया है।

गुरदासपुर: तीन नए मरीज संक्रमित, एक की अमृतसर में मौत
गुरदासपुर में बुधवार को कुल तीन अन्य संक्रमित मिले हैं। वहीं एक की मौत अमृतसर में हो गई है। जिले में कुल कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 351 है। जबकि जिले के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। जिसमें से कुल 30 मरीज जिले में हैं, जबकि 18 मरीज जिले के बाहर संक्रमित मिले हैं। 

मृतक तहसील बटाला के कृष्णा नगर निवासी एक 80 साल के बुजुर्ग थे। उनकी अमृतसर के जीएमसी अस्पताल में सुबह मौत हो गई है। वह शुगर और दिल के मरीज थे। वहीं संक्रमित दो अन्यों में एक पुलिस कर्मचारी जो बुल्लर ब्लाक के गांव शाहबाद का है, जबकि एक मरीज गांव भागोवाल का है जिसकी उम्र 57 वर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed