{"_id":"5ebc1a928ebc3e907e5a7dd3","slug":"covid-19-in-haryana-news-in-hindi-coronavirus-latest-update-coronavirus-outbreak-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: एक दिन में 13 पॉजिटिव मिले तो 76 ठीक होकर घर लौटे, प्रदेश में 793 कुल संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: एक दिन में 13 पॉजिटिव मिले तो 76 ठीक होकर घर लौटे, प्रदेश में 793 कुल संक्रमित
Wed, 13 May 2020 09:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 May 2020 09:37 PM IST
सार
- छह जिलों में सामने आए 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज
- एक ही दिन में ठीक होकर 76 संक्रमित घर लौटे
- 13201 संदिग्ध लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 6 जिलों में 13 और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि बुधवार को वहीं जिलों में 76 मरीज ठीक भी हो गए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 793 हो गई है। जिसमें से 418 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 364 मरीज अभी एक्टिव है। बुधवार शाम को गुरुग्राम में 5, सोनीपत में 2, फरीदाबाद में 2, झज्जर में 1, रोहतक में 2, व रेवाड़ी में 1 नया संक्रमित मरीज सामने आया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 13201 मरीजों का अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 5102 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। ओके ठीक होने का रिकवरी रेट 51.72 फीसद हो गया है, जबकि संक्रमित रेट 1.30 फीसद है।
विज्ञापन
अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 119, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 166, हिसार में 4, जींद में 18, करनाल में 15, कैथल में 3, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 59,पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, रोहतक में 7, सिरसा में 7, सोनीपत में 120 यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 5, महेंद्रगढ़ में 5, झज्जर में 84 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 38, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 58, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 62, हिसार में 3, जींद में 10, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 22, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 54, झज्जर 24, यमुनानगर में 4 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।