{"_id":"5df3ee838ebc3e879a408ba6","slug":"cousins-raped-12-year-old-sister-case-registered-chandigarh-news-pkl3598535141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने 12 साल की बहन से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों ने 12 साल की बहन से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल की मासूम से चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्ट
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की मासूम से उसके चचेरे भाइयों ने ही दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार स्नेहालय में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां उसे छोड़कर कहीं चली गई थी जिसके बाद वह स्नेहालय में रहने लगी। मई महीने में वह चंडीगढ़ स्थित अपने ताऊ के घर गई थी। पीड़िता के मुताबिक उसके बड़े पिता के चार बच्चे हैं।
दो भाइयों ने घर में उसको अकेला देखकर मई और जून महीने में अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद पीड़िता फिर स्नेहालय चली गई। जहां उसने वहां अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया जिसके बाद मामले की सूचना इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी। दोनों आरोपी भाइयों में एक नाबालिग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।