फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court poet in Sector -37, ghazal, culture, chandigarh

सेक्टर-37 में कवि दरबार, गजलों से बांधा समां

Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Court poet in Sector -37, ghazal, culture, chandigarh
काव्य गोष्ठी - फोटो : File
साहित्य संस्था मंथन की ओर से रविवार को सेक्टर-37 में आयोजित कवि दरबार में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. कैलाश आहलुवालिया मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार आरके मल्होत्रा थे।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की शुरुआत गजलकारों के रचना पाठ से हुई। सबसे पहले जनाब बलबीर बाहरी ने पांच गजलें पेश कीं। इसके बाद जनाब चमन शर्मा चमन ने अपने पांच कलाम पेश किए। वहीं जनाब एसएल धवन कमल ने भी गजलें सुनाकर समां बांध।

विज्ञापन


वहीं दूसरे भाग में कवि पवन बत्रा ने गजलों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद कवयित्री दलजीत कौर, शशि प्रभा,  कवि आरके मल्होत्रा, कवयित्री उर्मिला कौशिक, वीणा ढींगरा, कवि रमेश चंद्रा, आरके खागत, राजन गरीब, राजेश पंकज, सतनाम सिंह, हरमिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, राजेंद्र शर्मा, देवी दयाल सैनी, दीपक खेतरपाल, गजलकार जय गोपाल अमृतसरी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इसके अलावा सुप्रसिद्घ हास्य कलाकार बाबू लान और सतीश ने हास्य फुहारों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। मंच संचालन गजलकार डॉ. सुशील हसरत नरेलवी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed