{"_id":"5c6b9238bdec224af715209f","slug":"court-permission-for-dna-test-of-ludhiana-assault-case-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना दुष्कर्मः पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अब डीएनए टेस्ट से सामने आएंगे सभी सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना दुष्कर्मः पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अब डीएनए टेस्ट से सामने आएंगे सभी सच
Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट लैब
- फोटो : Getty
बहुचर्चित लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों का डीएनए टेस्ट करने की अनुमति मिल गई है। नौ फरवरी को गांव इस्सेवाल में वारदात अंजाम दी गई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार किए और अब उनके डीएनए टेस्ट करने की अनुमति अदालत ने दे दी है। अगले कुछ दिन में पुलिस छह आरोपियों का डीएनए टेस्ट करवा पुलिस केस में नए सबूत फाइल करेगी।
एसएसपी वरिंदर बराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की डीएनए टेस्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी के तख्त तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। वहीं, ढाका पुलिस ने दुष्कर्म आरोपियों की पहचान करवाने के लिए सभी सबूत अदालत में पेश कर दिए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को अदालत आरोपियों की पहचान परेड करवाने के आदेश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
एसएसपी वरिंदर बराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की डीएनए टेस्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी के तख्त तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। वहीं, ढाका पुलिस ने दुष्कर्म आरोपियों की पहचान करवाने के लिए सभी सबूत अदालत में पेश कर दिए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को अदालत आरोपियों की पहचान परेड करवाने के आदेश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
3 और संदिग्ध हिरासत में
यहां बता दें दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त ने इस मामले में पुलिस के समक्ष 10 लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी यह कह रहे हैं कि अभी तक जांच में सिर्फ 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें इस मामले में 3 और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बात की कोई अधिकारी पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं है।