फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple visa for Australia by submitting fake marriage certificate Chandigarh police registered FIR

Chandigarh: पंजाब के दंपति ने ऑस्ट्रेलिया जाने की चाह में किया ऐसा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Fri, 28 Jun 2024 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के सुनाम बलकार सिंह ढिल्लों सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Couple visa for Australia by submitting fake marriage certificate Chandigarh police registered FIR
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के एक दंपति ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए की चाह में ऐसा फर्जीवाड़ा किया कि अब पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब के सुनाम निवासी ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए फर्जी मैरिज सर्टीफिकेट बनवाया और वीजा के साथ एजेंट के जरिए एंबेसी में आवेदन भी कर दिया। लेकिन, जब वहां दस्तावेजों की जांच हुई तो पता चला कि आवेदनकर्ता ने जो मैरिज सर्टीफिकेट फाइल के साथ लगाए हैं, वह फर्जी है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-3 थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भारत सरकार के अवर सचिव आरए मीना ने बताया कि बलकार सिंह ढिल्लों निवासी सुनाम सिटी पंजाब ने एजेंट जय भारद्वाज के माध्यम से आस्ट्रेलिया जाने के लिए आवेदन किया था। इन्होंने फाइल में अपनी पत्नी को भी साथ लेकर जाने के लिए दस्तावेज लगाए थे। लेकिन जब वहां दस्तावेजों की जांच शुरू हुई तो शादी के मैरिज सर्टीफिकेट की जांच की गई। लेकिन इस सर्टीफिकेट से संबंधित ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया गया तो उसमें इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर बलकार सिंह व जय भारद्वाज एजेंट और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कनाडा में बैठा चाचा, ठग ने भतीजे को लगा दिया 17.20 लाख का चूना

इधर, कनाडा में रहने वाले चाचा के नाम पर एक ठग ने चंडीगढ़ में रहने वाले उसके भतीजे से 17.20 लाख की ठगी कर ली। ठग ने ट्रेडिंग के नाम पर सेक्टर-27 डी के रतन कुमार से ठगी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रतन कुमार जैन ने बताया कि उसका चाचा डीसी जैन कनाडा में रहता है। 15 मार्च 2024 को चाचा की फेसबुक आईडी से उसे मैसेज आया। बाद में व्हाट्सएप से भी उससे बातचीत की। खुद को शिकायतकर्ता का चाचा बताते हुए उसे ट्रेडिंग में रुपए इन्वेस्ट करने का लालच दिया और। ठग ने उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 17 लाख 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed