फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple took car loan of Rs 8.94 lakh from SBI Bank with fake documents, case registered

Chandigarh News: बातचीत की न आया कोई मैसेज... ठगों ने ऑनलाइन सेंध लगा खाते से निकाल लिए 20 लाख

Mon, 27 May 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Couple took car loan of Rs 8.94 lakh from SBI Bank with fake documents, case registered
चंडीगढ़। मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड अधिकारी शहर के सेक्टरर-40सी निवासी सतीश कुमार (67) के खाते में ठगों ने ऑनलाइन तरीके से बिना कोई बातचीत या मैसेज के ही 20 लाख रुपये की सेंध लगा दी। शिकायत के आधार पर रविवार को साइबर थाने में आईपीसी एक्ट 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मकान नंबर-2541 निवासी शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मर्चेंट नेवी से रिटायर हैं। उनका बचत खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में है। बैंक में खाते के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर 4 जनवरी 2023 को सुबह के समय अचानक से पांच लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देखकर उनके पैरों नीचे से जमीन खिसक गई और वह आनन-फानन में बैंक में पहुंचे। बैंक अधिकारियों से बातचीत कर खाते की डिटेल निकाली तो वह हैरान कर देने वाली थी। क्योंकि उनके खाते से 19, 21, 25 और 12 दिसंबर 2022 को पांच-पांच लाख रुपये कर निकले हुए थे। लेकिन उनके मोबाइल पर पैसे निकलने के कई दिन बाद 4 जनवरी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर सुबह के समय केवल पांच लाख रुपये निकलने का एक ही मैसेज आया। हालांकि इसके बाद उन्होंने खाते में बचे हुए सारे पैसों की एफडी करवा दी ताकि दोबारा पैसे न निकल सकें।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में न तो उनके पास किसी व्यक्ति का फोन आया और न ही उन्होंने किसी के कहने पर अपने बैंक डिटेल या ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर किया। इस संबंध में पुलिस ने अब अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के खाते से 20 लाख रुपये किसी अन्य खाते में चैक के जरिए ट्रांसफर कर निकाले गए हैं या किसी अन्य तरीके से।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed