फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple attacked after entering immigration office, accused of snatching chain

Chandigarh News: इमिग्रेशन ऑफिस में घुसकर दंपती पर हमला, चेन छीनने का लगाया आरोप

Mon, 09 Jun 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked after entering immigration office, accused of snatching chain
चंडीगढ़। सेक्टर-9 में योर इमिग्रेशन ऑफिस में भीड़ ने घुसकर मालिक और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। दंपती ने चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के मालिक मोहाली सेक्टर-110 निवासी अमनदीप (34) की शिकायत पर आरोपी हर्षप्रीत, संसार संधू, जशनप्रीत सिंह, हरपंधन, गोवखा सिद्धू और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी पंजाबी कलाकार है। उसकी फेसबुक आईडी सर्च करने पर अन्य आरोपियों के नाम की पहचान की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी मानसी से मिलने सेक्टर-9 के योर इमिग्रेशन में गया था। हर्षप्रीत सिंह पहले भी इमिग्रेशन सेवाओं के बारे में पूछताछ करने के लिए ऑफिस आया था। उसने उनकी कर्मचारी प्रीति को 70 हजार रुपये दिए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी वीजा लगवाने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। आरोपियों ने पैसों की रसीद मांगी। उन्होंने कहा कि रसीद दे देते हैं, जिसके बाद एक आरोपी ने अमनदीप की पत्नी के साथ गाली-गलोज की। विरोध करने पर लगभग 10 लोगों की भीड़ ने दफ्तर में अमनदीप और उसकी पत्नी प हमला कर दिया। अमनदीप ने शिकायत में धक्का देने, कपड़े फाड़ने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने अमनदीप का मोबाइल भी तोड़ दिया। अमनदीप ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने भागने से पहले फटे कपड़ों का वीडियो भी बनाया है। उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed