फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Countrys first expressway connecting Delhi to Haryana ready

Chandigarh News: दिल्ली से हरियाणा काे जोड़ने वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे तैयार

Tue, 20 Feb 2024 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Countrys first expressway connecting Delhi to Haryana ready
नितिन गडकरी ने साझा किया वीडियो, सीएम मनोहर लाल ने किया री पोस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाला भारत का पहला एलिवेटेड शहरी एक्सप्रेसवे- द्वारका एक्सप्रेसवे जल्द ही जनता को समर्पित होगा। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात सुगम हो जाएगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया, जिसे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने री पोस्ट किया। इसका लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह एक्सप्रेसवे 29 किलोमीटर लंबा है, जिसका 19 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में आता है। इसके 16 लेन बनाए गए हैं। यह नेशनल हाईवे- 8 पर ट्रैफिक को भी करीब 50 फीसदी कम करने में मदद करेगा। बताया जा रहा है कि इसकी लागत करीब 9,000 करोड़ रुपये आई है।


चौटाला से पानीपत तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा के लिए नए ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दी है। सिरसा के चौटाला गांव से पानीपत तक बनने वाला 300 किमी का यह कॉरिडोर हरियाणा के पूर्वी व पश्चिमी छोर को जोड़ेगा। इसके साथ ही इसके आसपास के सभी नेशनल हाईवे इसके साथ जोड़े जाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से विचार-विमर्श करने के बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए 80 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं। इसके बनने से हरियाणा के साथ पंजाब को भी फायदा होगा। कॉरिडोर से डबवाली, कालांवाली, सरदूलगढ़, रानियां, फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, नरवाना, उकलाना, उचाना कलां, सफीदों, इसराना और पानीपत के गांव जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed