{"_id":"64ed09d27d7d0a200203b6fa","slug":"councilor-angry-with-administrations-interference-there-may-be-ruckus-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-225442-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासन की दखलअंदाजी से पार्षद खफा, आज हो सकता है हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासन की दखलअंदाजी से पार्षद खफा, आज हो सकता है हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की 326वीं बैठक मंगलवार को होगी। इसमें विकास कार्यों के नौ एजेंडे चर्चा के लिए रखे जाएंगे। सदन के फैसलों में प्रशासन की दखलअंदाजी से पार्षद खफा हैं। इसे लेकर हंगामा हो सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी पार्किंग के मुद्दे पर भाजपा को घेर सकती है।नगर निगम ने साढ़े तीन करोड़ की अनुमानित राशि से सेक्टर-16 और 22 में घरों के पीछे की गली की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए सदन में रखा जाएगा। इसके अलावा बागवानी के कचरे को उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हुए अनुबंध के विस्तार, 58 लाख की अनुमानित राशि से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्मशान घाट की मरम्मत और सेक्टर-22 में पांच सार्वजनिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। सेक्टर-22 में प्रस्तावित शौचालय टहल सिंह ढाबा के करीब, नुक्कड़ ढाबा के करीब, पिकाडली होटल के पास और शास्त्री मार्केट में बनाए जाने हैं। इसके अलावा सेनेटरी लैंडफिल साइट के लिए दो चेन डोजर्स को किराए पर लेने और 926 डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर के वर्तमान समझौते को आगे बढ़ाने का एजेंडा भी सदन की बैठक में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम के ज्यादातर अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण में व्यस्त रहे, जिसकी वजह से इस बार कम ही एजेंडे रखे गए हैं।
कई मुद्दों पर भाजपा को घेरने की तैयारी
विपक्ष के पार्षद पार्किंग के मुद्दे पर इस बार भी भाजपा को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। पिछली सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों को बाहर करने के बाद पार्किंग के एजेंडा को पास कर दिया गया था, जिसके बाद पिछली प्रशासकीय सलाहकार परिषद की बैठक में ट्राइसिटी से बाहर की गाड़ियों से दोगुना पार्किंग फीस वसूलने के फैसले की समीक्षा करने के आदेश दिए थे। अब नगर निगम नया एजेंडा न लाकर पिछली बैठक के मिनट्स ऑफ मीटिंग में ही संशोधन करेगी, जिसे मंजूरी दिलाने के लिए मंगलवार को होने वाली सदन की बैठक में लाया जाएगा। इस मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में रुके हुए कार्यों को लेकर भी नगर निगम के अधिकारियों से सवाल पूछे जा सकते हैं।