फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corruption, Sexual Harassment and Prostitution Allegations on Ambala Civil Hospital Doctors

अंबालाः सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर भ्रष्टाचार, शारीरिक शोषण और वेश्यावृति के आरोप

Thu, 18 Jun 2020 11:15 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अंबाला सिटी
अमर उजाला, अंबाला सिटी Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 11:15 AM IST
सार

  • प्रधान चिकित्सा अधिकारी से लेकर सिविल सर्जन को लिखित शिकायत
  • महिला डॉक्टर, महिला वार्ड सर्वेंट सहित कई नाम शिकायत पत्र में शामिल

विज्ञापन
Corruption, Sexual Harassment and Prostitution Allegations on Ambala Civil Hospital Doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जिला नागरिक अस्पताल में सब कुछ ठीक नहीं है। डॉक्टरों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल में अनुबंध और ठेका पर नौकरी के नाम पर लाखों रूपये की रिश्वत और महिला कर्मचारियों के शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाने वाला कर्मचारी पुराने सिविल अस्पताल में कार्यरत है और उसने अपने नाम सहित यह शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी को सौंपी थी, जहां से यह शिकायत सिविल सर्जन को प्रेषित कर दी गई है। अब सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप कुमार ने पूरे मामले की जांच करवाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


शारीरिक शोषण व वेश्यावृति कराने तक के आरोप
प्रधान चिकित्सा अधिकारी को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला अनुबंधित कर्मचारी व अन्य द्वारा मासूम व भोली भाली लड़कियों से वेश्यावृति करवाई जा रही है। इसके अलावा भ्रष्टाचार भी खूब हो रहा है। कर्मचारी ने बताया है कि वह पुराने सिविल कार्यालय में कार्यरत है। बाकायदा कर्मचारी ने अपना नाम और टेलीफोन नंबर भी अंकित कर शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लगे थे डॉक्टरों पर लड़कियां सप्लाई करने के आरोप

बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले भी एक महिला डॉक्टर पर लड़कियों की सप्लाई करने और अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी पर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे। बाकायदा इस बारे में पांच अलग-अलग शिकायतें भी भेजी गई थीं, लेकिन यह सभी गुमनाम थीं। लिहाजा आरोप जांच में कहीं नहीं टिक पाए थे। लेकिन इस बार शिकायत करने वाला कर्मचारी न तो गुमनाम है न ही कच्चा कर्मचारी। बल्कि नियमित है।

किन-किन के हैं नाम
शिकायत पत्र में एक बड़े लेवल की महिला डॉक्टर पदाधिकारी व एक मेडिकल अधिकारी सहित एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों के नाम हैं। इनमें वार्ड सर्वेंट महिलाओं तक के नाम लिखे गए हैं। करीब सात पुरूष और महिलाओं के नाम शिकायत पत्र में वर्णित किए गए हैं।

मेरे पास शिकायत जरूर आई थी, लेकिन मामला पुराने सिविल अस्पताल से जुड़ा है। इसीलिए मैंने उसे सिविल सर्जन को प्रेषित कर दिया था। वहीं से जांच होगी।
- डॉ. दिनेश गोयल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी

मामला गंभीर है। इसमें महिला डॉक्टरों के नाम आना भी चिंतनीय है। पूरे मामले की जड़ तक जाया जाएगा। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed