फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corruption case will be filed against workers who take gifts after birth of child in govt hospital

Haryana: बच्चा पैदा होने पर उपहार लेना अस्पताल कर्मियों को पड़ेगा महंगा, सरकार करेगी भ्रष्टाचार की कार्रवाई

Tue, 10 Jan 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 12:07 AM IST
सार

अनिल विज ने सख्त लहजे में सिविल सर्जन से कहा कि अगर कोई डॉक्टर या अन्य कर्मी शिशु के पैदा होने पर किसी भी प्रकार की बधाई या उपहार की मांग करता है तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। 

विज्ञापन
Corruption case will be filed against workers who take gifts after birth of child in govt hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे दी जाने वाले सेवाओं के निरीक्षण के लिए डिटेक्टिव टीम गठित करेगा। यह टीम किसी भी समय इन सेवाओं का निरीक्षण करेगी। साथ ही खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी अस्पतालों की निरीक्षण करेंगे। विज ने सभी सीएमओ को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि अगर इन सेवाओं में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से कोई कोताही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज ने सख्त लहजे में सिविल सर्जन से कहा कि अगर कोई डॉक्टर या अन्य कर्मी शिशु के पैदा होने पर किसी भी प्रकार की बधाई या उपहार की मांग करता है तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। 
विज्ञापन


वर्किंग समय के दौरान अगर कोई स्वास्थ्य सेवा बंद पाई जाती है तो कार्रवाई सिविल सर्जन के खिलाफ होगी। इसके अलावा, अब स्वास्थ्य विभाग में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी ही लगेगी। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाई तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज सोमवार को यहां राज्य के सभी सिविल सर्जन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और आईएमआर (शिशु मृत्यु दर), एमएमआर (मातृ मत्यु दर) और लिंगानुपात सुधार के संबंध में बैठक ले रहे थे। विज ने कहा कि एमएमआर, आईएमआर और लिंगानुपात के संबंध में बनाए गए कैलेंडर के तहत अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी कार्य नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। हर मृत्यु के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और कोताही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी।


उन्होंने कहा कि आईएमआर, एमएमआर और लिंगानुपात के आंकडों में सुधार लाना है, इसलिए एक डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा ताकि प्रत्येक मृत्यु के संबंध में जानकारी हासिल हो सके। इसके अलावा, ऐसी हर शिशु व मातृ मृत्यु का आडिट भी करवाया जाएगा और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर प्रतिदिन सांझा की जाएगी। विज ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की भी जांच का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed