फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corrupt officials changed their ways in Haryana

Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचारियों ने बदला तरीका, अधिकारी रिश्वत में मांग रहे लड्डू, चिप्स और महंगा चश्मा

Wed, 16 Nov 2022 10:22 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

मामलों के आंकलन में सामने आया है कि फाइल पास करने से पहले अधिकारी बाहर बैठे किसी दलाल से मिलने के लिए कहते हैं। यमुनानगर में ओवरलोडिंग वाहनों से मंथली वसूली के मामलों में यह खुलासा हो चुका है। यमुनानगर-करनाल के आरटीए सुभाष कुमार और अंबाला के रमित यादव को इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Corrupt officials changed their ways in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हरियाणा सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है लेकिन कुछ अधिकारी-कर्मचारी नए-नए रास्ते निकाल रहे हैं। राज्य सतर्कता ब्यूरो का शिकंजा कसता देख रिश्वत मांगने का तरीका बदल लिया है। रिकॉर्डिंग और वीडियो बनने के डर से कोड वर्ड तय कर लिए हैं। जैसे-एक किलो लड्डू, दो पैकेट चिप्स और महंगा चश्मा आदि कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं। हर कोड वर्ड के लिए रिश्वत की राशि तय है। एक किलो लड्डू का मतलब है एक लाख रुपये, चिप्स के दो पैकेट का दो लाख रुपये और महंगा चश्मा का दो लाख से ज्यादा रकम।

विज्ञापन


कैलकुलेटर या कागज पर लिखकर भी राशि बताई जाती है। इसके अलावा खुद सीधे रिश्वत लेने के बजाय दलालों के माध्यम से पैसा लेना सुरक्षित समझ रहे हैं। यह खुलासा विजिलेंस के पास आईं शिकायतों और गिरफ्तारियों के बाद पूछताछ में हुआ है। हरियाणा में इस साल अब तक 143 ट्रैप में 150 से अधिक भ्रष्टाचारी अधिकारी और कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें अधिकतर श्रेणी-1 और 2 के अधिकारी हैं। विजिलेंस अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कितने भी तरीके बदल लें। रडार पर आने के बाद भ्रष्टाचारी किसी भी सूरत में बच नहीं सकते हैं। तमाम सूबतों को तैयार कर छापा मारा जाता है।
विज्ञापन


फाइल रोक दलाल से मिलने को कहते हैं
मामलों के आंकलन में सामने आया है कि फाइल पास करने से पहले अधिकारी बाहर बैठे किसी दलाल से मिलने के लिए कहते हैं। यमुनानगर में ओवरलोडिंग वाहनों से मंथली वसूली के मामलों में यह खुलासा हो चुका है। यमुनानगर-करनाल के आरटीए सुभाष कुमार और अंबाला के रमित यादव को इसी आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कई अन्य मामलों में भी ऐसा ही कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ शिकायत देने वाले और आरोपियों को पकड़ने वालों को सम्मानित करने की पहल शुरू की है। पिछले सप्ताह ही 17 लोगों को सम्मानित किया गया है। टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064 जारी किए हैं। इन नंबरों पर आम व्यक्ति शिकायत दे सकता है।  - शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक, राज्य सतर्कता ब्यूरो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed