{"_id":"6840b3950014d471b9072a52","slug":"corporation-workers-who-went-to-remove-encroachment-were-attacked-woman-officer-was-mistreated-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-729172-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: अतिक्रमण हटाने गए निगमकर्मियों को मारी लाठियां, निहंग वेश में थे आरोपी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: अतिक्रमण हटाने गए निगमकर्मियों को मारी लाठियां, निहंग वेश में थे आरोपी; देखें वीडियो
Thu, 05 Jun 2025 02:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:29 AM IST
सार
निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम निहंग वेश में बैठे व्यक्ति के स्टॉल को हटाने पहुंची थी। इस स्टॉल के लिए निगम से कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
लोगों को पीटते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-15 की पटेल मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर निहंग के वेश में बैठे तीन लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी भी की गई। नगर निगम ने सेक्टर-11 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम एक निहंग के वेश में बैठे व्यक्ति की ओर से बेची जा रही शरदाई के स्टॉल को हटाने पहुंची थी। इस स्टॉल के लिए नगर निगम से कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था। कर्मचारियों ने जब वैध लाइसेंस न होने पर स्टॉल बंद करने को कहा तो उन तीन लोगों ने महिला अधिकारी से बहस करना शुरू कर दिया।
इसके साथ वहां नियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी झगड़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहस के बाद आरोपियों ने लाठियों से दुकानदारों और नगर निगम के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने परमजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह और सतविंदर सिंह के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पीटने, डराने और कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मौके से सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने अवैध स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।