फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation tax charged PU electricity bill anger among employees

बिजली बिल के साथ पीयू में भी वसूला जा रहा है निगम टैक्स, कर्मचारियों में आक्रोश

Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation tax charged PU electricity bill anger among employees
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से बिजली बिल के साथ निगम टैक्स भी वसूला जा रहा है। हर बिल के साथ कर्मचारियों को 300 से 400 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। यह टैक्स किस रूप में लिया जा रहा है, यह कर्मचारियों को नहीं पता। उन्होंने टैक्स हटाने को लेकर मेयर व पीयू प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा है कि पीयू स्वायत्तशासी बॉडी है। इसका पूरा ढांचा अलग है। पीयू किसी भी संस्था से सेवा नहीं लेती है। पानी, साफ-सफाई आदि के लिए अपने कर्मचारी हैं। साथ ही उसकी मॉनीटरिंग भी पीयू खुद करती है। सड़क बनानी हो या फिर भवन, उसके लिए भी हर निर्णय सिंडिकेट व सीनेट से पास होते हैं। इसलिए बाहरी संस्थान या विभागों का पीयू में कोई रोल नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि हर माह उनसे बिजली बिल के साथ अतिरिक्त पैसे टैक्स के रूप में लिए जा रहे हैं। उसमें नगर निगम का टैक्स नाम से पैसे दर्ज किए जा रहे हैं। कर्मचारियों में इसको लेकर आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण को निगम गंभीरता से ले। उन्होंने पीयू प्रशासन से भी कहा है कि इस प्रकरण में दखल करते हुए कर्मचारियों के हित में निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed