फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation is in financial crisis but councillors will go on study tour

Chandigarh News: वित्तीय संकट में निगम फिर भी स्टडी टूर पर जाएंगे पार्षद

Tue, 10 Sep 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation is in financial crisis but councillors will go on study tour
चंडीगढ़। नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। वार्डों के छोटे-छोटे कामों के लिए भी नगर निगम के पास पैसे नहीं हैं लेकिन इस बीच सभी पार्षदों ने फिर स्टडी टूर की योजना बना ली है। इस बार सभी पार्षद लक्षद्वीप-कोच्चि या मेघालय जाने की तैयारी में हैं। हैरानी की बात है कि पिछले साल आम आदमी पार्टी ने ही प्रेस कांफ्रेंस कर स्टडी टूर को फिजूलखर्ची व रिश्वत टूर कहा था, अब वे खुद सभी पार्षदों को टूर कर ले जा रहे हैं। स्टडी टूर को लेकर सोमवार को मेयर कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी पार्टियों के पार्षदों की एक बैठक हुई, जिसमें निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में टूर के लोकेशन, तारीख और ट्रांसपोर्टेशन पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ है कि सभी पार्षद इसी महीने के आखिरी हफ्ते या अगले महीने के पहले हफ्ते में टूर जाएंगे। टूर के लिए दो जगहों पर चर्चा हुई है, जिसमें दक्षिण भारत में लक्षद्वीप-कोच्चि और पूर्वी भारत में मेघालय है। हालांकि, अधिकतर पार्षद लक्षद्वीप-कोच्चि जाने के इच्छुक हैं। इस पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि स्टडी टूर को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा हुई लेकिन अभी कोई जगह तय नहीं की गई है। बता दें कि पार्षदों और मेयर की सहमति के बाद टूर के अनुमानित लागत को नगर निगम के आयुक्त को भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी के बाद प्रशासक के सलाहकार की अंतिम मंजूरी के बाद ही पार्षद टूर पर जाएंगे। हालांकि, टूर के समय को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यही पार्षद पिछले सदन में वित्तीय संकट का मुद्दा उठा रहे थे। अब ऐसे में खुद ही लाखों रुपये खर्च करके टूर पर जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed