फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation ask applications from companies to construction of multilevel parking in Rana's Haveli

राणा की हवेली में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगेगा निगम

Mon, 24 Aug 2020 09:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation ask applications from companies to construction of multilevel parking in Rana's Haveli
चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए निगम कंपनियों से आवेदन मांगेगा। कंपनियों के रुझान के बाद निगम आगे की प्रक्रिया पर काम करेगा। सोमवार को वित्त एवं नियंत्रण कमेटी ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल पर होगा। इसमें 15 साल के लिए अनुबंध होगा। हर पांच साल पर किराया बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह स्थान नगर परिषद की पार्किंग का था। पिछले साल 13 गांव नगर निगम में शामिल हुए तो यह स्थान भी निगम के पास आ गया। अर्बन प्लानिंग विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

निगम की रिपोर्ट के अनुसार अभी इस स्थान पर स्थानीय लोग व व्यवसायिक वाहन खड़े हो रहे हैं। जहां से निगम को कोई रेवेन्यू नहीं मिल पा रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग बनने से निगम को अच्छा खासा रेवेन्यू आएगा। प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे लोगों को बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी। इसके अलावा मौलीजागरां में स्थित नर्सरी की ऑक्शन का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईधन में प्रयुक्त होने वाली पेड़ों की लकड़ियों को बेचने का प्रस्ताव भी कमेटी ने पास कर दिया। वहीं सामुदायिक केंद्र व कार्यालयों में पड़े अपशिष्ट पदार्थों को बेचने के लिए कहा। साथ ही दिसंबर 2020 तक हर बैठक में मासिक रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा सेक्टर-17 में तीसरी मंजिल पर स्थित ऑफिस को किराए पर देने का एजेंडा भी पास कर दिया गया।
बैठक में मेयर राजबाला मलिक, पार्षद चंद्रवती शुक्ला, राजेश गुप्ता, रविंदर कौर गुजराल, विनोद अग्रवाल, कमिश्नर केके यादव, अडिशनल कमिश्नर एसके जैन, अनिल गर्ग, चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह, एसई संजय अरोड़ा, केपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेक्टर- 23सी के रहेड़ी मार्केट के शेड का किराया बढ़ाने का भी प्रस्ताव
सेक्टर- 23सी स्थित रेहड़ी मार्केट के शेड का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। अब किराया बढ़ाकर 17 हजार रुपए कर दिया गया है। 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से होगा। इसके अलावा लाइसेंस फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। वहीं विलंब शुल्क भी 50 से बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं 3 वर्ष के बाद किराया व लाइसेंस फीस बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

खुड्डालाहौरा में निरीक्षण करेगी निगम की टीम
बैठक में सदस्यों ने कहा पटियाला की राव में बेहतर तरीके से सफाई न होने के कारण खुड्डालाहौरा में स्थित घरों में पानी भर गया। निगम तत्काल प्रभाव से प्रशासन से पटियाला की राव की सफाई के लिए सामंजस्य बनाए। इसके अलावा आगे भी इसके उचित रखरखाव की व्यवस्था करे। फिलहाल निगम की एक टीम खुड्डालाहौरा में निरीक्षण करे और वहां लोगों को हो रही समस्या दूर करे। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि निगम की ओर से चेकिंग की जाए और बाहर से आने वाले निजी पानी के टैंकरों पर प्रवेश शुल्क लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed