{"_id":"5ea9b1bfc706e818b00c36db","slug":"coronavirus-update-in-chandigarh-bapudham-chowki-incharge-sent-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: बापूधाम में सालगिरह की पार्टी नहीं रोक पाने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: बापूधाम में सालगिरह की पार्टी नहीं रोक पाने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Wed, 29 Apr 2020 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्फ्यू के दौरान बीते 17 अप्रैल को बापूधाम में कोरोना पॉजिटिव द्वारा की गई सालगिराह की पार्टी को नहीं रोक पाने पर बापूधाम चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते आला अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। अब उनकी जगह सब इंस्पेक्टर रोहिताश यादव को चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
वही सेक्टर- 26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। डीजीपी संजय बेनीवाल के निर्देश के बाद कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि बापूधाम चौकी में महिला कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता से हाथापाई के मामले में भी इस संबंध में चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार दोपहर शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके इलाके में रह रहे जेम्स नामक व्यक्ति जो मानसिक संतुलन खराब होने की एक्टिंग कर लोगों के साथ मारपीट, लोगों पर थूकना, घरों में घुस जाना, बापूधाम कॉलोनी में घूमना और बिना वजह लोगों पर पत्थर बरसाता है। जिस कारण स्थानीय निवासियों को इससे कोरोना से भी ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन
बापूधाम में कोरोना अपने पैर पसार चुका है, जिसके और बढ़ने के आसार हैं। आरोप है कि बापूधाम चौकी में तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उस पर भड़क गईं और पिटाई करना शुरु कर दिया था। साथ ही चौकी इंचार्ज ने भी उसे लात मारी। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था।