Coronavirus in Punjab: पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 66, एक ही दिन नौ नए मामले आने से हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव नौ और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। इनमें से अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है जबकि सुखद खबर यह भी है कि राज्य में अब तक तीन मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।
शनिवार को सामने आए नए मामलों में से तीन अमृतसर, तीन मोहाली और एक-एक जालंधर पठानकोट व फरीदकोट से हैं। सेहत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य में अब तक सामने आए 1824 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 1520 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। फिलहाल 239 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य में अब तक पॉजिटिव लोगों में से 2 की हालत गंभीर और 2 अन्य की हालत अति गंभीर बताई गई है।
सेहत विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक कोरोना पीड़ितों के सबसे अधिक मामले नवांशहर में 19 और 14 पीड़ितों की संख्या के साथ दूसरे नंबर पर मोहाली है। हालांकि मोहाली के दो मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। होशियारपुर के सात मरीजों में से एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है।
अन्य जिलों में मरीजों का आकंड़ा
जिला पीड़ितों की संख्या
अमृतसर 8
लुधियाना में 6
मानसा में 3
पटियाला 1
रोपड़ 1
फरीदकोट 1
पठानकोट 1
सूबे में कब और कहां हुई मौत
- सबसे पहले 18 मार्च को नवांशहर जिले के गांव पठलावा के बुजुर्ग की मौत हुई, जो जर्मनी से आया था।
- नवांशहर के बुजुर्ग के संपर्क में आने से 29 मार्च को होशियारपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अमृतसर में भर्ती था।
- 30 मार्च को लुधियाना की 42 साल की महिला की पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।
- 31 मार्च को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती मोहाली के 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था।
- 3 अप्रैल को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई निर्मल सिंह का निधन हो गया।