{"_id":"5f34d4ce8eb96e7d3175dd13","slug":"coronavirus-punjab-government-cancelled-transfers-and-holidays-of-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना मामले बढ़े, सेहत विभाग में तबादलों और छुट्टी पर 30 सितंबर तक लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना मामले बढ़े, सेहत विभाग में तबादलों और छुट्टी पर 30 सितंबर तक लगाई रोक
Thu, 13 Aug 2020 11:21 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 30 सितंबर तक विभागीय तबादलों और छुट्टी पर रोक लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। बलबीर सिद्धू ने बताया कि यह फैसला कोविड-19 के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कोरोना के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम को और बढ़िया ढंग से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों/ मेडिकल स्टाफ/ पैरा मेडिकल स्टाफ का अपने स्टेशनों पर तैनात रहना जरूरी हो गया है। इस दौरान किसी अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी तरह की छुट्टी नहीं दी जाएगी।
केवल मातृत्व अवकाश और अत्यधिक जरूरी कारण के लिए चाइल्ड केयर लीव मामलों में ही छुट्टी मिल सकेगी। सिद्धू ने बताया कि यह आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियमित अधिकारियों / मुलाजिमों के अलावा विभिन्न विंगों/संस्थाओं में ठेके/आउटसोर्सिंग के आधार पर काम कर रहे सभी मुलाजिमों पर लागू होंगे।