फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Positive Cases and Death in Haryana

कोरोना से हरियाणा में एक और मौत, अंबाला में 10 और सिरसा में छह और संक्रमित मरीज

Sat, 13 Jun 2020 02:12 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Jun 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Positive Cases and Death in Haryana
कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से हरियाणा में एक और मौत हो गई है। वहीं शनिवार को अंबाला और सिरसा में नए संक्रमित मरीज मिले। अंबाला में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन


सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मृतक बुजुर्ग दिल्ली के रामनगर में रहता था। वह मूल रूप से गोहाना के गांव कटवाल का रहने वाला है। वह मेडिकल कॉलेज खानपुर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। चार जून को उसका टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट छह जून को आई। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि सोनीपत में महामारी से यह आठवीं मौत है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।   
विज्ञापन


सिरसा जिले में शनिवार को छह कारोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। तीनों बरोखा गांव के है, जो दिल्ली में रहते थे। इसके अतिरिक्त झारखंड और एमपी से आए हुए मरीज हैं। शिव चौंक पर गोल गप्पे बचने वाला भी कोरोना पॉजिटिव है। सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में कार्यत कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसलिए अब सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रखा ब्लड वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सिरसा में यदि किसी को ब्लड की जरूरत पड़ी तो उसे डेरा सच्चा सौदा के बैंक से रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। रिपोर्ट आते ही सीएमओ सुरेंद्र ने जिला प्रशासन की मदद से उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के एरिया में सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed