फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus outbreak in Haryana News in Hindi: Coronavirus update in Haryana, Covid-19 latest News

पंचकूला में दो तो भिवानी में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, महेंद्रगढ़ में एक केस आया सामने

Sun, 10 May 2020 03:23 PM IST
ajay kumar अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak in Haryana News in Hindi: Coronavirus update in Haryana, Covid-19 latest News
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

लॉकडाउन 3.0 के दौरान पंचकूला में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। राजीव कालोनी और सेक्टर-पांच थाने के बाद दो और केस सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 22 हो गई है। रविवार को एक केस सेक्टर-19 से सामने आया है, जबकि दूसरा माजरी चौक से है। माजरी ट्रक यूनियन का 45 साल का ट्रक ड्राइवर पॉजिटिव मिला है। बता दें कि लॉकडाउन 3.0 के प्रारंभ होने से पहले जिले में 18 कोरोना मरीज थे। इनमें से 18 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं चार मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को पंचकूला में दो कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। इसमें पहला केस माजरी  चौक से आया है। वहां 5 मई को टीम ने 10 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 45 साल के ट्रक ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनसे संपर्क करके इन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। आइसोलेशन वार्ड में सिविल अस्पताल के काउंसलिंग स्टाफ की ओर से उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं माजरी चौक के जिस एरिया में ट्रक यूनियन के सदस्य और कोरोना पीड़ित रहते हैं, वहां का पूरा एरिया सील कर दिया गया है। जो भी लोग ट्रक ड्राइवर के संपर्क में आए थे, उनके सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं उसके परिवार के सभी सदस्यों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार पंचकूला में पहला केस खड़क मंगोली से सामने आया था। खड़क मंगोली से माजरी चौक पास में है। इसी को देखते हुए एरिया को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में सेक्टर-19 में रहते 33 साल के एक युवक ने 8 मई को सिविल अस्पताल में सैंपल दिए थे। वह एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं उनके परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में लोगों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा।

तबीयत बिगड़ने पर पांच मई को लौटा था पंचकूला
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी की एक फार्मा कंपनी का एचआर जो सेक्टर-19 में रहता है। वह यहां होटल में ठहरा था। लॉकडाउन के बीच 27 अप्रैल को उद्योग में दोबारा काम शुरू होने पर उसे बुलाया गया था। इस बीच तबीयत बिगड़ने के कारण वह 5 मई को वापस पंचकूला चला गया था। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बताया कि मरीज के यात्रा इतिहास को खंगालने के बादसंपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल कंपनी और होटल को निगरानी में ले लिया है।

पंचकूला में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके उनका इलाज चल रहा है। लोगों से अपील है कि जिन्हें भी कोरोना वायरस होने का शक है, वे अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपना सैंपल दे सकते हैं। जांच के साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
-डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला

भिवानी में परिवार के तीन लोग संक्रमित

भिवानी के विद्यानगर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पीड़ित जेबीटी अध्यापक है और बीते दिनों दिल्ली में अपनी पत्नी से मिलकर आया था। पीड़ित के दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

महेंद्रगढ़ में भी मिला एक पॉजिटिव
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना के पांच केस पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को एक नया केस महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान में मिला है। उन्होंने बताया कि जिले से अभी तक कोरोना के 1862 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए थे। उनमें 261 की रिपोर्ट आना बाकी है। 1597 की  रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। नारनौल में जो 4 लोग पॉजिटिव हैं, वे दिल्ली से आए थे। महेंद्रगढ़ में रविवार को मिले पॉजिटिव केस की हिस्ट्री के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed