फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus new cases in Chandigarh, Panchkula and Mohali, Covid-19 in Tri-city

कोरोना: चंडीगढ़ में पांच और मोहाली में 10 पॉजिटिव मिले, पंचकूला में सबसे ज्यादा 20 नए मामले

Fri, 19 Jun 2020 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jun 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new cases in Chandigarh, Panchkula and Mohali, Covid-19 in Tri-city
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही अब शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 380 हो गई है। मोहाली में गुरुवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 203 हो गई है। जबकि 134 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। पंचकूला में गुरुवार को 20 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर गुरुवार को ट्राइसिटी में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़: मनीमाजरा सिविल हॉस्पिटल की महिला स्टाफ समेत पांच पॉजिटिव 
चंडीगढ़ में गुरुवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही अब शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 380 हो गई है। संक्रमित मरीजों में मनीमाजरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला स्टाफ, सेक्टर-43 निवासी 43 वर्षीय पंजाब सरकार का एक कर्मचारी भी शामिल है। प्रशासन के अनुसार एक सप्ताह पहले ही यह कर्मचारी ऑफिस गया था। उसके परिवार के 4 सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही काम करने वाले 7 लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद को मां और बेटी ने दिया कंधा, पत्नी से कहा था- सेना का नमक चुका सकूं तो मैं भाग्यशाली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-31 निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मनीमाजरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रशासन के अनुसार सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला पंजाब की रहने वाली है। उसने तबीयत खराब होने के बाद अपना कोविड टेस्ट करवाया था। फिलहाल वह बनूड़ के नजदीक एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट है। 

वहीं मनीमाजरा का ही एक 30 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यात्रा इतिहास के अनुसार युवक अमृतसर गया था। 9 जून को वहां से वापस लौटने के बाद वह 11 जून को बीमार हो गया। 13 जून को वह हॉस्पिटल में एडमिट हुआ। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके संपर्क में आये 12 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। 

मोहाली में 24 घंटे में 10 कोरोना पॉजिटिव, दो स्वस्थ होकर लौटे
मोहाली में गुरुवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 203 हो गई है। जबकि 134 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब 67 मरीज सक्रिय हैं। गुरुवार को नए कोरोना मरीजों में 34 वर्षीय गांव भांखरपुर निवासी युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। वह मनीमाजरा अस्पताल में स्टाफ नर्स है। 

इसी तरह संक्रमितों के संपर्क में आने से गांव मुबारिकपुर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। फोकल प्वाइंट डेराबस्सी में 25 और 35 वर्षीय दो युवक पॉजिटिव आए हैं, जो यूपी से आए थे। लालडू में 66 और 24 वर्षीय दो लोग कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी

कुराली में 40 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। यह यूपी से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। कुराली में ही 14 वर्षीय लड़की और मुबारिकपुर में 25 और 27 वर्षीय दो युवक किसी संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए हैं। वहीं, खानपुर का 30 वर्षीय युवक और नयागांव का 39 वर्षीय युवक कोरोना से जंग जीत घर लौटा गया है।

पंचकूला में कोरोना के 20 नए मामले

पंचकूला में कोरोना के केस बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिले में गुरुवार को 20 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पंचकूला में जहां पांच केस सामने आए वहीं, कालका और पिंजौर में कोरोना के 12 लोग संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर के अनुसार पांच लोग पंचकूला से हैं, जबकि रायपुररानी से एक और दो केस अनट्रेस हैं। 

जानकारी के अनुसार दो मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, जबकि 10 मरीजों का यात्रा इतिहास है। कालका में 10 और पिंजौर में 2 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। पिंजौर के दो पॉजिटिव केसों में गांव ढालुवाल का 10 माह का बच्चा भी है, जो गत 13 जून को दिल्ली से अपनी माता के साथ  यहां पहुंचा था। 

बच्चा लॉकडाउन से पहले अपने ननिहाल दिल्ली गया था। कालका एसडीएम राकेश संधू ने बताया कि इसी के साथ कालका में भाई-बहन, मां-बेटा सहित कालका-पिंजौर के 12 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई। दो केस परेड मोहल्ला, दो शक्ति नगर, दो शर्मा कॉलोनी, एक मुरारी अहाता, एक राम नगर, एक गांव ढालुवाल, एक नजदीक गांधी लाइब्रेरी कालका, एक बिटना कॉलोनी पिंजौर व एक कौशल्या हट पिंजौर का है। जबकि रायपुररानी में एक 20 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। 

रायपुररानी के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि पीड़ित के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा लोग दूसरे राज्यों से हैं। पंचकूला की सीएमओ जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में सेक्टर- 9 से दो कोरोना पॉजिटिव, सेक्टर-26 से एक, अभयपुर गांव से एक और सेक्टर-16 से एक पॉजिटिव मिला है। इनमें सभी का यात्रा इतिहास है। यह कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed