फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Wine Shops Opened in Haryana, Liquor Price Hiked due to Corona Cess

लॉकडाउन: हरियाणा में खुलीं शराब की दुकानें, लाइनों में नजर आए लोग...'लालपरी' के नए रेट जानिए

Wed, 06 May 2020 12:41 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Wine Shops Opened in Haryana, Liquor Price Hiked due to Corona Cess
शराब की दुकान, लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में बुधवार को शराब की दुकानें खुल गईं। 41 दिन बाद जैसे ही दुकानें खुलीं, लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दुकानें खोलने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की तैयारी भी नजर आई। कई जगहों पर पुलिस तैनात रही। हरियाणा में शराब की दुकानें खोलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में शराब के ठेके नहीं खुले हैं।
विज्ञापन


वहीं सरकारी निर्देशों के अनुसार, ठेकों पर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। 5 से ज्यादा ग्राहक ठेकों पर नहीं जुट सकेंगे। 5 से अधिक ग्राहक लाइन में खड़े मिले तो ठेके को तुरंत बंद करा दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी डयूटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। वे अपने क्षेत्र में ठेकों का लगातार निरीक्षण करेंगे। शराब के ठेकेदारों को रोजाना रजिस्टर मेंटेन करना होगा।
विज्ञापन


ग्राहकों की लाइन लगाने के लिए ठेके के सामने दक्षिण के राज्यों की तर्ज पर बैरिकेडिंग करनी होगी। जिन ग्राहकों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें मास्क मुहैया करवाने होंगे। सैनिटाइजर रखना होगा व सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य है। यदि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शराब के ठेके पर सभी व्यवस्था सही नहीं पाई गई तो ठेके को बिना किसी देरी के बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित आबकारी नीति से जुड़े अहम बिंदु

- कोविड-19 के प्रकोप के कारण आबकारी नीति में परिवर्तन किया गया
- शराब लाइसेंसों के संचालन पर महामारी के प्रभाव को कम करने और सरकारी राजस्व को बढ़ाना उद्देश्य

- सभी लाइसेंसधारक अपना लाइसेंस उसी लाइसेंस शुल्क पर संचालित करेंगे, जिस पर ये कोविड-19 महामारी फैलने से पहले आवंटित किए गए थे
- लाइसेंस फीस की भुगतान अनुसूची में भी संशोधन ताकि विद्यमान नकदी संकट दूर करने के लिए लाइसेंस धारकों को छूट दी जा सके

- कंटेनमेंट जोन के ठेकेदारों को लाइसेंस फीस और कोटे के लिए अनुपातिक छूट मिलेगी
- ठेके बंद होने के समय से 10 मिनट पहले किसी भी व्यक्ति को व्यावसायिक परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
- सेल्समैन को भी फेस मास्क पहनना होगा। लाइसेंस धारक को समुचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी

कोरोना सेस लगते ही महंगी हुई शराब

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम हुई मंत्रिमंडल बैठक में संशोधित आबकारी नीति को लागू करने पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही हरियाणा में अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर महंगी हो गई है।

रेट में बढ़ोत्तरी ऐसे समझिए

- विदेशी शराब की 375एमएल से बड़ी बोतल पर कोविड सेस 50 रुपए लगेगा, जबकि इससे कम वाली बोतल पर 25 रुपये।

- भारत में बनी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर पर 5 रुपये, अध्धे पर 10 रुपये और बोतल पर 20 रुपये।

- रेगुलर बीयर 2 रुपये और स्ट्रांग बीयर पर 5 रुपये कोविड सेस।

- देसी शराब की बोतल 5 रुपये, आध्धा 3 और क्वार्टर 2 दो रुपये महंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed