{"_id":"5eaf9b1d8ebc3e90813bee75","slug":"coronavirus-lockdown-stone-pelting-by-migrant-workers-on-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः राशन न मिलने से नाराज प्रवासी मजदूरों का वाहनों पर पथराव, पुलिस की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः राशन न मिलने से नाराज प्रवासी मजदूरों का वाहनों पर पथराव, पुलिस की हवाई फायरिंग
Mon, 04 May 2020 10:07 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
वाहनों पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते कर्फ्यू के दौरान राशन न मिलने से गुस्साए ढंढारी कलां के प्रवासी मजदूरों ने दिल्ली हाईवे पर इकट्ठा होकर वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया। बाद में पुलिस ने उन्हें तितर बितर करने के लिए फायरिंग की और लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पंजाब में पिछले 41 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। सारे काम धंधे बंद हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि लोगों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है, जबकि कई जगह प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उनको राशन नहीं मिल रहा। उनके परिवार भूखों रहने को मजबूर हैं।
राशन न मिलने से नाराज ढंढारी कलां में रविवार शाम को प्रवासी मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ प्रवासी मजदूर रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा हुए। वहां उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार उनको राशन उपलब्ध नहीं करवा सकती तो उनके गांव भेज दे। लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे दिल्ली हाईवे पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मजदूर किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।
इसी दौरान कुछ मजदूरों ने पुलिस और वहां से गुजर रहे वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद उसने मजदूरों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उनको तितरवितर करने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की लेकिन मजदूर नहीं हटे। इसके बाद लाठियां फटकार कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।