फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu Statement on Food Supply

पंजाब के मंत्री बोले- दूसरे राज्यों को भिजवा रहे गेंहू-चावल, कोई भूखा नहीं रहेगा, सबको मिलेगा खाना

Wed, 06 May 2020 01:14 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu Statement on Food Supply
प्रतिकात्मक तस्वीर
पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में गेहूं और चावल से भरे रैक भेजे गए हैं। इससे कोविड-19 संकट के कारण देश भर में लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति में गरीबों और जरूरतमंदों का पेट भरा जा सकेगा। जब देश कोरोनावायरस और अपने नागरिकों को खाना देने की चुनौतियों से जूझ रहा है तो पंजाब देश का अन्नदाता होने की अपनी साख को कायम रखते हुए सभी राज्यों को मदद कर रहा है।
विज्ञापन


खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जबसे देश में लॉकडाउन किया गया है, तब से पंजाब की तरफ से अनाज के रैक दूसरे राज्यों को भेजे गए हैं। इसी तरह 26 मार्च से लेकर अब तक तकरीबन 23.5 लाख टन गेहूं और चावल 938 विशेष रेलगाड़ियों के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब सरकार ने राज्य के 50 प्रतिशत परिवारों (1,41,44,291 लाभपात्र) पीएमजीकेएवाई के तहत प्रति व्यक्ति प्रति महीना (अप्रैल 2020 से जून 2020 तक) 15 किलो अनाज मुफ्त मुहैया करवाया। साथ ही 3 किलो दाल प्रति घर को बिल्कुल मुफ़्त दी गई है, जबकि जो व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अधीन नहीं आते, उनको 15 लाख सूखे राशन के पैकेट मुफ्त बांटे गए हैं, जिनमें 10 किलो आटा, 2 किलो दाल और 2 किलो चीनी के पैकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed