फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, PGI Chandigarh, Corona Positive Cases in Chandigarh

Coronavirus: चंडीगढ़ के बापूधाम में सोमवार को भी मिले 5 पॉजिटिव, अब कुल संक्रमित हुए 102

Mon, 04 May 2020 09:41 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 May 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, PGI Chandigarh, Corona Positive Cases in Chandigarh
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

बापूधाम में सोमवार सुबह एक ही परिवार के 5 सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई। मरीजों में पिता और उसके 4 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या 97 से बढ़कर 102 हो गई है। कोरोना की चेन नहीं टूटने से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। 

विज्ञापन


सोमवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में 43 वर्षीय पिता, 23, 17 और 15 वर्षीय बेटे जबकि 13 वर्षीय एक बेटी शामिल है। बापूधाम में और 5 पॉजिटिव केस मिलने में बाद वहां के कुल कोरोना संक्रमित मरीजों को संख्या 49 हो गई है। कॉलोनी में अब भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सोमवार से दी गई छूट के कारण स्थिति और गंभीर होने की शंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से बापूधाम कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है और यहां किसी तरह की छूट नहीं दी जा रही है।     

विज्ञापन

पहले भी एक परिवार के कई सदस्य हो चुके हैं पॉजिटिव  

बापूधाम में एक ही परिवार के कई सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने का मामला इससे पहले भी आ चुका है। इसमें जीएमसीएच-32 में कार्यरत बापूधाम के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज का परिवार शामिल है। उसके साथ ही उसके परिवार के अन्य चार सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कॉलोनी में एक ही मकान में कई लोगों का परिवार रहता है। ऐसे में किसी एक के संक्रमित होते ही उस मकान के सभी लोगों पर खतरा मंडराने लग रहा है।  

अब भी 30 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग  
बापूधाम में एक के बाद एक पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। सोमवार की सुबह भी वहां के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 30 संदिग्धों की रिपोर्ट देर शाम तक पेंडिंग थी। अब तक शहर में कोरोना के 1678 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1545 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि पीजीआई में अब तक 89 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हो चुके हैं। इसमें से 21 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। 5 गंभीर मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed