{"_id":"5eafd5678ebc3e9075170bce","slug":"coronavirus-lockdown-delhi-hospital-staff-nurse-reached-at-chandigarh-on-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः साधन नहीं मिला तो दिल्ली से स्कूटी पर चंडीगढ़ पहुंची स्टाफ नर्स, घर में होंगी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः साधन नहीं मिला तो दिल्ली से स्कूटी पर चंडीगढ़ पहुंची स्टाफ नर्स, घर में होंगी क्वारंटीन
Mon, 04 May 2020 02:12 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की स्क्रीनिंग करती पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के एक बड़े अस्पताल की स्टाफ नर्स को जीरकपुर में नाके पर रोका गया और यहां उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के बाद उनसे जीरकपुर पुलिस ने एक आवेदन फॉर्म भी भरवाया। फिर उनके मोबाइल पर ई-साथी एप डाउनलोड करवाकर उनको सीधे घर जाकर घर में ही क्वारंटीन होने की सलाह दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम करने वाली कंचन 15 दिन की छुट्टी पर थीं। कंचन ने बताया कि उनको नई दिल्ली से आने का कोई साधन नहीं मिला तो अपनी स्कूटी पर ही चल पड़ीं। नई दिल्ली से वह सुबह साढ़े 4 बजे निकलीं थीं और यहां साढ़े 11 बजे पहुंच गईं। कंचन ने बताया कि नई दिल्ली से उन्होंने कर्फ्यू पास बनवा लिया था।
इसी को दिखाकर वह यहां तक पहुंची हैं। यहां जीरकपुर बैरियर पर तैनात पुलिस ने जो भी जानकारी मांगी उन्होंने दी। इस मौके पर महिला पुलिस कर्मचारी ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कीं। इसके बाद उन्हें धनास में अपने घर जाने दिया। कंचन ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने उनसे एक फॉर्म भरवाया और मोबाइल एप भी डाउनलोड करवाया। इसके बाद उनको हिदायत दी गई है कि वह धनास स्थित अपने घर पर ही 14 दिन तक क्वारंटीन में रहें।